ताज़ा ख़बरें

खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने शिवाजी चौक स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजन-दर्शन किए

खास खबर

खंडवा। खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने शिवाजी चौक स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजन-दर्शन किए एवं आयोजित अन्नकूट महोत्सव में सम्मिलित होकर भक्तजनों को प्रसादी वितरित की।
इस अवसर पर विधायक कंचन तनवे ने मंदिर परिसर स्थित गुप्तेश्वर महादेव जी के भी पूजन-दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। साथ ही उन्होंने महादेव मंदिर परिसर में स्थित अति प्राचीन बाउड़ी के जीर्णोद्धार कराने की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, डॉ. अनीश अरझरे, संदेश गुप्ता, टिंकू राठौड़, दीप सिंह झाला, सोनू भाई, राहुल नामदेव, अनिल केरहालकर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!