जिले मे आबकारी एक्ट एवं सट्टा एक्ट के प्रकरण में 04 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
जिले मे 34 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 29 अप्रैल 2026
उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 28.04.2026 को 05 गिरफ़्तारी वारंट, 01 स्थाई वारंट, 20 जमानती वारंट एवं 62 समंस जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
जिले मे दिनांक 28.04.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना पिपलोद के आरोपी के कब्जे से 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब प्रत्येक क्वार्टर 180 एम.एल. कुल मात्रा 3.2 लीटर कीमती 1440/-रूपये की जप्त की गई। आरोपी राजा पिता कालू राठौर जाति बंजारा उम्र 38 साल निवासी कुमठा के कब्जे से 20 क्वार्टर देशी प्लेन शराब प्रत्येक क्वार्टर 180 एम.एल. कुल मात्रा 3.6 लीटर कीमती 1600 रूपये की जप्त की गई। उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 28.04.2026 को थाना मांधाता के आरोपी शिवा पिता कालू बलाई उम्र 30 साल निवासी इनपुन पुनर्वास शिवा पिता कालू बलाई निवासी इनपुन पुनर्वास द्वारा 06 सट्टा अंक पर्ची एवं 700 रुपये लिखते पाया गया। जिसे विधिवत जप्त किया गया। थाना हरसूद के आरोपी सुरेश पिता रामदास शारदे जाति कहार उम्र 52 साल नि. वार्ड क्र. 11 छनेरा द्वारा सट्टा अंक पर्ची लिखकर सट्टा चलाया जा रहा था जिसके कब्जे से अवैध सट्टा अंक लिखी 05 पर्ची, दो कोरी पर्ची, एक लीड पेन, नकदी 2685 रुपये लिखते पाया गया| उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 4क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 28.04.2026 को 34 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 23 प्रकरणों में 23 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 03 प्रकरणों में 03 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 08 प्रकरणों में 08 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 06 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,506 1 minute read








