अन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

सोहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारीयों ने महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा इंदिरा चौक पर स्थापित करने की मांग

सोहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारीयों ने महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा इंदिरा चौक पर स्थापित करने की मांग

 

बदायूं जिला अध्यक्ष डॉक्टर राजेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में जिलाधिकारी बदायूं के साथ एक शिषटाचार बैठक हुई l जिसमे महाराजा, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर केविनेट मंत्री पंचायती राज, वक्फ, एवं अल्पसंख्यक आयोंग उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा चयनित प्रतिनिधि विद्वान अधिवक्ता अजय कुमार गुप्त जी एवं सभी पार्टी के पदाधिकारिओं का परिचय कराया l साथ हीं एक ज्ञापन दिया जिसमे महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा बदायूं नगर के सुविख्यात इंदिरा चौक पर लगवाने की मांग गई l जिलाधिकारी बदायूं को अवगत कराया गया कि इंदिरा चौक पर प्रतिमा स्थापित कराने हेतु केविनेट मंत्री जी से भी स्वीकृति प्राप्त हों चुकी है l

शिष्टाचार बैठक में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारिओं में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के जनपद बदायूं के प्रतिनिधि एडवोकेट अजय कुमार जी गुप्त, प्रीति गुप्ता जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ जनपद बदायूं,जिला अध्यक्ष राजेश कुमार कश्यप, विकाश जी वार्ष्णेय जिला महासचिव, आरती गुप्ता जिला महासचिव महिला प्रकोष्ठ, गोपाल कृष्ण कश्यप एवं दयाराम वेदपथी जिला सूचनामंत्री सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी उपस्थित रहे l

साथ हीं पार्टी पदाधिकारिओं ने वरिष्ठ पुलिस अधिक्षिका अंकिता शर्मा से मिलकर जिला अध्यक्ष एवं मंत्री -प्रतिनिधि हेतु सुरक्षा गार्ड हेतु एक प्रार्थना पत्र दिया l

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!