आगराउत्तर प्रदेश

*व्यापारियों के उत्पीड़न पर उबला उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल, 24-25 फरवरी को प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान**

व्यापारियों के उत्पीड़न पर उबला उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल, 24-25 फरवरी को प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान**

**व्यापारियों के उत्पीड़न पर उबला उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल, 24-25 फरवरी को प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान**

**आगरा, 21 फरवरी 2026।**

उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को बेलनगंज स्थित संगठन कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में फर्रुखाबाद पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापारियों के कथित मानसिक एवं आर्थिक उत्पीड़न को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। संगठन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेशभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

 

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल ने की। उनके साथ युवा प्रदेश संयुक्त महामंत्री किशोर बुधरानी एवं युवा जिला अध्यक्ष अनुराग गोयल भी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन के युवा प्रदेश पदाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने फर्रुखाबाद के एक चौकी इंचार्ज के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की थी। शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई न होने के बाद व्यापारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से मशाल जुलूस निकाला।

 

संगठन का आरोप है कि इसके बाद पुलिस प्रशासन ने प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई करते हुए अंकुर श्रीवास्तव सहित 20-25 व्यापारियों के विरुद्ध फर्जी मुकदमे दर्ज कर दिए। व्यापारियों का कहना है कि उच्चाधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिए जाने के बावजूद 15 दिन बीत जाने पर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच के नाम पर व्यापारियों से अवैध वसूली और उत्पीड़न किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत है।

 

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 24 और 25 फरवरी को उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में युवा प्रदेश पदाधिकारियों के नेतृत्व में प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा तथा पुलिस प्रशासन की कथित मनमानी के विरुद्ध आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

 

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, अमित गर्ग, डिंपल गुप्ता, मुकेश शर्मा, संजीव शर्मा, संदीप गोयल, विकास अग्रवाल, शुभम गर्ग, अंकित बंसल, जितेन सिंह गहलोत, दीपक अग्रवाल, रोहित एलानी, प्रवीण कुमार, राहुल बंसल सहित दर्जनों व्यापारी नेता उपस्थित रहे।

 

संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। 

संवाददाता अजय शर्मा की रिपोर्ट

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!