ताज़ा ख़बरें

कांग्रेस और राहुल गांधी के विरोध भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदर्शन कर कांग्रेस कार्यालय के सामने जलाया राहुल का पुतला।

खास खबर

कांग्रेस और राहुल गांधी के विरोध भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदर्शन कर कांग्रेस कार्यालय के सामने जलाया राहुल का पुतला।

दिल्ली में कांग्रेसियों का अर्धनग्न प्रदर्शन, राष्ट्र का अपमान, जिलाध्यक्ष श्री तोमर

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को नहीं पचा पा रही कांग्रेस,

कांग्रेस और राहुल गांधी को इस कृत्य के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए, ,,महापौर अमृता यादव,,

खंडवा। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यालय के सामने नारे लगाते हुए राहुल गांधी के पुतले का दहन किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न प्रदर्शन के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा के तत्वाधान में शनिवार शाम 5:00 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, महापौर अमृता अमर यादव, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री पुनीत चौरसिया की उपस्थिति में युवा मोर्चा के सानिध्य में राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ केवल पेट्रोल पंप तिराहा एवं गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारे लगाते हुए राहुल गांधी के पुतले का दहन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ ही भाजपा पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और राहुल गांधी के समर्थक किसी न किसी तरीके से देश को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस के द्वारा दिल्ली में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करना, न केवल कांग्रेस बल्कि समूचे देश के लिए शर्म की बात है। इस प्रकार के प्रदर्शन से पूरे राष्ट्र का सिर शर्म से झुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को कांग्रेस नहीं पचा पा रही है। यह शर्मनाक प्रदर्शन राहुल गांधी की राजनीतिक अपरिपक्वता और नेतृत्व की कमी को दर्शाता है। कांग्रेस की शर्मनाक घटना को लेकर भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया एवं राहुल गांधी के पुतले का दहन कांग्रेस कार्यालय के सामने किया गया। इस अवसर पर महापौर अमृता अमर यादव ने कहा कि विपक्ष का काम है विरोध करना लेकिन कांग्रेस अब भाजपा का विरोध करते-करते देश का भी विरोध करने लगी है। सत्ता में बैठने के लिए कांग्रेस नए-नए हथकंडे अपना रही है लेकिन देश की जनता जानती है कि देश को सही रूप में भाजपा की सरकार ही चला सकती है महापौर अमृता यादव ने कहा दिल्ली में अन्य देशों के पदाधिकारी की उपस्थिति में
ए आई समिट मंडपम देश के उन्नति के लिए चल रहा था जिसमें 100 से अधिक देश वैश्विक मल्टीनेशनल कंपनियों के सीईओ और 20 से अधिक राष्ट्राअध्यक्ष की भागीदारी ने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाया है इस आयोजन में भारत के नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की झलक मिली है। जिस समय देश सम्मान पा रहा था, तब कांग्रेस और राहुल गांधी के समर्थक केवल देश को अपमानित करने में लगे हुए थे। कांग्रेस को इस कृत्य के लिए पूरे राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए। जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज एवं युवा मोर्चा के महामंत्री पुनीत चौरसिया ने कहा कि दिल्ली में आयोजित एआई समिट का आयोजन पूरे राष्ट्र के लिए गर्व का विषय है, भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाया गया है। एक ऐसा आयोजन जिससे भारत की साख बढी है। जहां एक ओर भारत को वैश्विक मंच पर सम्मान मिल रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश जब दुनिया भर से सम्मान प्राप्त करता है, तब कांग्रेस और राहुल गांधी के समर्थक हर बार देश का अपमान करने के लिए कोई न कोई नया कृत्य करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस अर्धनग्न प्रदर्शन और उसके पीछे की घृणित राजनीति के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस के प्रदर्शन कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज पूर्व जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल, प्रवक्ता सुनील जैन, गणेश गुरबाणी, सुधांशु जैन प्रियांशु चौरे प्रदीप यादव हरीश सेन दिनेश पालीवाल, पुनीत चौरसिया, मंगलेश तोमर, सागर आरतानी, अनिल भगत, चंद्रेश पचौरी, रोहित मिश्रा,कार्यालय मंत्री भरत पटेल, विक्की बावरे, सोमनाथ काले, रामगोपाल शर्मा, शेखर वर्मा, दीपू राठौर, दीना पंवार, विजय महाजन, अनिमेष जोशी, प्रथमेश यादव, राहुल मुंडवाल,प्रांजल मोरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!