CHHATTISGARH

10 से 25 फरवरी तक खिलाई जाएगी फाईलेरिया की दवाई

विकास कुमार सोनी

10 से 25 फरवरी तक खिलाई जाएगी फाईलेरिया की दवाई

सूरजपुर/03 फरवरी 2026/ सूरजपुर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.डी. पैकरा के मार्गदर्शन में फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत ‘‘सामूहिक दवा सेवन’’ के तहत जिला सूरजपुर के 03 विकासखण्ड सूरजपुर, रामानुजनगर तथा प्रेमनगर में 10 फरवरी से 25 फरवरी तक फाइलेरिया की दवा खिलाया जावेगा।
प्रथम चरण में 10 से 12 फरवरी तक सभी स्वास्थ्य केन्द्रों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों में बुथ लगाकर दवा सेवन कराया जायेगा। एवं 13 से 22 फरवरी तक स्वास्थ्य कर्मी घर-घर पहुंच कर दवा खिलायेंगे। 23 से 25 फरवरी तक छुटे हुए व्यक्तियों को मॉपअप राउंड के तहत दवा सेवन कराया जायेगा। यह दवा गर्भवती महिलाओं, 2 वर्ष से कम आयु के बच्चों एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर सभी पात्र व्यक्तियों को खाना खाने के बाद दवा का सेवन करेंगे। जिला स्तर पर प्रशिक्षण कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
जिसमें सभी मितानिनों को शत् प्रतिशत प्रशिक्षण देने का निर्देश दिये। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के 03 विकासखण्ड के खण्ड चिकित्सा अधिकारी, खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी, सेक्टर सुपरवाईजर, डब्ल्यू.एच.ओ. के प्रतिनिधी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला कुष्ठ अधिकारी, शिशु रोग विशेषज्ञ एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!