CHHATTISGARH

सूरजपुर में 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रेक्शन यूनिट स्थापित होगी, आवेदन 9 फरवरी तक आमंत्रित

विकास कुमार सोनी

सूरजपुर में 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रेक्शन यूनिट स्थापित होगी, आवेदन 9 फरवरी तक आमंत्रित

सूरजपुर/03 फरवरी 2026/ केन्द्र सरकार की योजना नेशनल मिशन ऑन ऑयलसीड्स एंड एडिबल ऑयल के अंतर्गत जिला सूरजपुर में एक नग तेल निकालने की मशीन (ऑयल एक्सट्रेक्शन यूनिट) स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। प्रस्तावित यूनिट की क्षमता 10 टन होगी। योजना के तहत ऑयल एक्सट्रेक्शन यूनिट की स्थापना पर लागत का 33 प्रतिशत अनुदान, अधिकतम 9.90 लाख रुपये तक प्रदान किया जाएगा।
योजना के अंतर्गत कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ), बीज उत्पादक सहकारी समितियां, सहकारी एवं निजी उद्योग आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। इच्छुक संस्थाएं निर्धारित आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर 09 फरवरी 2026 को अपरान्ह 5ः00 बजे तक स्पीड पोस्ट अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से रुचि की अभिव्यक्ति सहित आवेदन कार्यालय उप संचालक कृषि, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) को भेज सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया एवं योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी कलेक्टर कार्यालय तथा उप संचालक कृषि कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन की जा सकती है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!