CHHATTISGARH

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जिला पंचायत सूरजपुर में मौन एवं नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित

विकास कुमार सोनी

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जिला पंचायत सूरजपुर में मौन एवं नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित

सूरजपुर/30 जनवरी 2026/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला पंचायत सूरजपुर कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सूरजपुर के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा उनके सत्य, अहिंसा और नैतिक मूल्यों को स्मरण किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सूरजपुर द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति का संकल्प एवं शपथ दिलाई गई। शपथ के माध्यम से समाज में नशा उन्मूलन के प्रति जागरूकता फैलाने, नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों से अवगत कराने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर नशामुक्ति को लेकर स्वस्थ, सशक्त एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम प्रेरणादायी वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!