CHHATTISGARH

वर्ष 2026 का पहला नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को

विकास कुमार सोनी

वर्ष 2026 का पहला नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को

सूरजपुर/09 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के तत्वाधान में, वर्ष 2026 का पहला नेशलल लोक के सफल एवं प्रभावी आयोजन को सुनिश्चित करने आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली इस महत्वपूर्ण लोक अदालत की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारीयों एवं समस्त बैंक प्रबंधकों के साथ गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक अध्यक्ष, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्रीमती विनीता वार्नर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्री मानवेन्द्र सिंह, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय, श्री आनंद प्रकाश वारियाल एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुश्री पायल टोपनो, नगरपालिका, विद्युत विभाग, दूरसंचार विभाग के अधिकारीगण तथा जिले में संचालित समस्त बैंक प्रबंधक उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2026 का यह पहला नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को आयोजित होने जा रहा है। उन्होने नगरपालिका, विद्युत विभाग, दूरसंचार विभाग के अधिकारीगण तथा जिले में संचालित समस्त बैंक प्रबंधकों को लंबित प्रकरणों, प्री-लिटिगेशन स्तर के प्रकरणों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में चिन्हित कर अविलम्ब प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए एवं ज्यादा से ज्यादा प्रकरणों के निवारण हेतु सक्रिय सहयोग प्रदान करने पर जोर दिया। विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने हेतु गहन चर्चा की गई कि संबंधित विभागों द्वारा बकाया राशि, ब्याज और जुर्माने पर वास्तविक एवं प्रभावी छुट प्रदान किये जाए, ताकि जनता को अधिकतम वैधानिक राहत मिल सके।
जिले वासियों से अपील है कि 14 मार्च 2026 के नेशनल लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा उपस्थित होकर इस नेशनल लोक अदालत का लाभ उठाएं।
14 मार्च 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिले के सभी न्यायिक क्षेत्राधिकारों में किया जाएगा, जिसमें जिला एवं सत्र न्यायालय सूरजपुर, कुटुम्ब न्यायालय सूरजपुर, तालुका न्यायालय प्रतापपुर एवं जिले के समस्त अनुविभागीय और तहसील न्यायालय शामिल हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!