
पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए 02 उपनिरीक्षक श्रीमती अन्नपूर्णा जोशी एवं श्री सुंदर लाल कुशवाह
पुलिस अधीक्षक द्वारा कंट्रोल रूम मे समारोह आयोजित कर सम्मान पूर्वक दी गई विदाई
खंडवा, 05 जनवरी 2026
जिला खंडवा मे दिनांक 31.12.2025 को पुलिस विभाग से कावा. उनि श्रीमती अन्नपूर्ण जोशी एवं श्री सुंदर लाल कुशवाह सेवानिवृत हुए है, इस अवसर पर दिनांक 05.01.26 को पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस अधिकारी के सेवानिवृत पर सम्मान समारोह का आयोजन पुलिस कंट्रोल रूम खंडवा मे आयोजित किया गया। जिसमे पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री मनोज कुमार राय, अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर, प्रशिक्षु आई.पी.एस श्री अमित कुमार, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान, थाना प्रभारी कोतवाली निरी. श्री प्रवीण आर्य थाना प्रभारी मोघट निरी. श्री धीरेश धारवाल, थाना प्रभारी पदम नगर निरी. श्री जगदीश जमरे, थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक श्री देवेन्द्र सिंह परिहार थाना प्रभारी महिला थाना निरीक्षक श्रीमती सुलोचना गहलोद, कंट्रोल रूम प्रभारी निरी. सुनील कुमार गुप्ता, प्रभारी रक्षित निरीक्षक सूबेदार धरम सिंह जामोद एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ तथा सेवानिवृत हो चुके पुलिस अधिकारी व उनके परिजन उपस्थित रहे।
सेवानिवृत हुए कावा. उनि श्रीमती अन्नपूर्णा जोशी की पुलिस विभाग मे भर्ती दिनांक 06.08.1983 को हुई थी, जो दिनांक 31.12.25 को पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए हैं। पुलिस विभाग मे इनकी कुल सेवा काल 42 वर्ष 04 माह 25 दिन की रही है। सेवा काल मे पदस्थापना जिला खंडवा मे 13 वर्ष जिला बड़वानी मे 12 वर्ष के लगभग तथा खरगोन मे 17 साल रही थी।
सेवानिवृत हुए कावा. उनि श्री सुंदर लाल कुशवाह की पुलिस विभाग मे भर्ती दिनांक 06.12.1983 को हुई थी, जो दिनांक 31.12.25 को पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए हैं। पुलिस विभाग मे इनकी कुल सेवा काल 42 वर्ष 15 दिन की रही है। सेवा काल मे पदस्थापना जिला खंडवा मे 39 वर्ष 10 माह तथा जिला बड़वानी मे 02 वर्ष 02 माह थी।
पुलिस अधीक्षक खंडवा के द्वारा सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी को साल श्रीफल, स्मृति चिन्ह, उपहार एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खंडवा सम्बोधित करते हुये सेवानिवृत के बाद उनके अच्छे स्वास्थ तथा दीर्घायु होने की कामना की गयी। विदाई समारोह में उपस्थित पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी के द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी द्वारा पुलिस विभाग में अपने सेवाकाल के दौरान किए गये कार्यो की सराहना की तथा अपेक्षा की गयी कि भविष्य में भी खंडवा पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ एवं मार्गदर्शन मिलता रहेगा। पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए श्रीमती अन्नपूर्ण जोशी एवं श्री सुंदर लाल कुशवाह द्वारा अपने सेवाकाल के अनुभवों को व्यक्त किया तथा पुलिस विभाग मे सेवा करके स्वयं तथा परिवारजनों को गौरवान्वित होना व्यक्त किया गया।












