ताज़ा ख़बरें

टेनिस में साल की पहली रैंकिंग में खंडवा के छह खिलाड़ी।

खास खबर

टेनिस में साल की पहली रैंकिंग में खंडवा के छह खिलाड़ी।

यथार्थ यादव को इस वर्ष भी मिली चौथी सीड।

खंडवा। साल की पहली मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता 4 जनवरी से इंदौर में शुरू हो रही है। इस टूर्नामेंट में खंडवा के छह लॉन टेनिस खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस वर्ष भी खंडवा के टेनिस सितारे यथार्थ यादव को मध्यप्रदेश टेनिस में चौथी सीड मिली है।
खेल और युवा कल्याण विभाग के जिला खेल प्रशिक्षक ग्रेड 1 (एनआईएस) अमीन अहमद ने बताया कि 4 से 12 जनवरी तक इस वर्ष की प्रथम मध्यप्रदेश राज्य रैंकिंग टेनिस प्रतियोगिता मध्यप्रदेश टेनिस संघ द्वारा इन्दौर में आयोजित की जा रही है। इंदौर के रेसीडेन्सी क्लब में आयोजित इस टूर्नामेंट में खंडवा टेनिस केन्द्र के छह खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अन्डर—12 और 14 अर्जुन मण्डलोई, अन्डर—12 और 14 आयुवर्ग में वंश खिंची, अन्डर—12 और 14 में सूर्यांश कनेल, अन्डर—14 और 18 में विष्णु बैस, अन्डर—18 पुरूष वर्ग में यथार्थ यादव भाग ले रहे हैं। सुनील जैन ने बताया कि यर्थाथ यादव को प्रतियोगिता में अन्डर—18 आयुवर्ग में इस वर्ष भी चौथी सीड मिली है। अन्डर 14 में पिहुल रावत सहभागिता कर रहे हैं। टेनिस केंद्र के सीनियर खिलाड़ी ‘श्री नवले’ प्रतियोगिता में रेफरशिप करेंगे। कोच अमीन अहमद ने बताया कि प्रतियोगिता के पात्रता दौर 4 से 6 जनवरी एवं मुख्य दौर 7 से 12 जनवरी तक आयोजित होंगें। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मनोज राय, जिला पंचायत मुख्य कार्यापालन अधिकारी नागार्जुन गौड़ा, जिला खेल अधिकारी रूप सिंह कलेश, एटीडीएस अध्यक्ष प्रमोद चतुर्वेदी, समाजसेवी सुनील जैन ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!