
डीईओ श्री सोलंकी ने माथनी बुजुर्ग में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक को किया पुरस्कृत
—
खण्डवा//
जिला शिक्षा अधिकारी पी. एस. सोलंकी ने शुक्रवार को पी. एम. श्री शासकीय हाई स्कूल माथनी बुजुर्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान हाई स्कूल के विद्यार्थियों को अच्छा परीक्षा परिणाम लाने के लिए प्रेरित किया। श्री सोलंकी ने शाला में किये जा रहे नवाचारों के लिए स्कूल के प्राचार्य संतोष तिवारी एवं उनकी टीम की सराहना भी की। डीईओ श्री सोलंकी ने इस अवसर पर ‘‘माह के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का पुरस्कार‘‘ अक्टूबर माह के लिए विद्यालय की शिक्षिका शमानिन खान को प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि माथनी स्कूल में हर माह शिक्षकों के कार्य व्यवहार एवं नवाचारों के आधार पर किसी एक शिक्षक को ‘‘माह के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक‘‘ के रूप में पुरस्कृत किया जाता है। कार्यक्रम का संचालन मनीषा बिल्लोरे ने किया एवं आभार गोमती चंद खांडे ने प्रकट किया। इस अवसर पर बी. आर. सी. भेरूलाल वास्कले भी उपस्थित थे।










