
* माहेश्वरी संगिनी का करवाचौथ कार्यक्रम सम्पन्न* 
खण्डवा//माहेश्वरी संगिनी की अध्यक्षा श्रीमती रीना गुप्ता ने बताया कि हमारी संगिनी समूह द्वारा करवाचौथ की पूर्व संध्या पर करवाचौथ स्पेशल कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
इस अवसर पर सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया तथा करवाचौथ थीम पर विशेष खेल भी रखे गए।
महेश्वरी समाज की सभी महिलाओं ने पारंपरिक परिधान धारण कर कार्यक्रम में भाग लिया और उल्लासपूर्वक इस पर्व का आनंद लिया।
–









