“युवा संगम” रोजगार मेला 15 अक्टूबर को
—
खण्डवा//रोजगार. स्वरोजगार एवं अप्रेटिसशिप मेले का आयोजन स्थान शासकीय आई.टी.आई खण्डवा में 15 अक्टूबर को होगा। जिला रोजगार अधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह सिलौटे ने बताया कि युवा संगम रोजगार मेला प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक आयोजित होगा। इस रोजगार मेले में प्रदेश की विभिन्न कम्पनियों द्वारा तकनीकी एव गैर तकनीकी क्षेत्र में लगभग 200 बेरोजगार युवक युवतियों की निजी क्षेत्र में भर्ती के लिए चयनित किया जाएगा। रोजगार मेले में 5वी, 8वी, 10 वी, 12वी, आईटीआई, डिप्लोमा (सभी ट्रेड), स्नातक एंव स्नातकोत्तर सभी तरह की शैक्षणिक योग्यताओं वाले युवा शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष तक निर्धारित की गई है। चयनित युवाओं को लगभग 8000/- से 25000 /- रुपये तक वेतन दिया जावेगा। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी कम्पनियों द्वारा दी जाएंगी। इच्छुक आवेदक अपने सभी मूल दस्तावेज और उनकी फोटो कॉपी, पासपोर्ट साइज के 4 फोटो, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन कार्ड के साथ उपस्थित होकर मेले का लाभ उठा सकते हैं। युवाओं को रोजगार मेले में आने जाने के लिए मार्ग व्यय नहीं दिया जाएगा।
2,506 1 minute read









