CHHATTISGARH

सूरजपुर में वृद्धजनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित

विकास कुमार सोनी

सूरजपुर में वृद्धजनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित

सूरजपुर/29 सितम्बर 2025/ विगत दिवस दिनांक 28 सितम्बर रविवार को स्नेह संबंल वृद्धा आश्रम तिलसिवां में वृद्धजनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आश्रम में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों को शॉल एवं अन्य सामग्री प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में 10 वरिष्ठ पुरुष एवं 15 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने वृद्धजनों को समाज का अनुभव-संपन्न धरोहर बताते हुए उनके जीवन संघर्ष और योगदान को प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!