गगहा क्षेत्र के हाटा बाजार में युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डॉ विभ्राट चन्द कौशिक के नेतृत्व में गगहा मण्डल अध्यक्ष अजीत वर्मा सहित दर्जनों भाजपाईयों द्वारा बुधवार को सेवा पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोग सुबह बाजार स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इकट्ठा हुए जहां लोगों द्वारा कुदाल से घास फूस की सफाई एवं झाड़ू लगाकर कूड़ा उठायकर फेंकने के साथ चुन्ना गिराकर स्वास्थ्य केन्द्र के मुख्य द्वार को स्वच्छ बनाया गया।
डॉ विभ्राट चन्द कौशिक ने रास्ते से आने जाने वालों के साथ ही उपस्थित हर किसी को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विश्व के लोकप्रिय राजनेता एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन का हर पल देशवासियों को समर्पित रहा है। उन्होंने अपने पूरे समर्पण के साथ काम किया है। उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में गरीब, युवा, महिला और किसान का समग्र विकास हो रहा है और तमाम ऐतिहासिक फैसले भी लिए गए तथा वैश्विक स्तर पर देश को एक विशेष पहचान मिली। इस दौरान प्रेम चन्द कौशिक, संदीप चन्द, अमोद श्रीवास्तव, अम्बरीष चन्द कौशिक, सुभाष सोनकर, सनोज चौधरी, विजय सोनकर सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।








