CHHATTISGARH

चोरी की दो मोटरसाइकिल चोर चौकी बसदेई पुलिस के हत्थे चढ़ा एवं पुलिस द्वारा उनपर कार्यवाही किया गया।

विकास कुमार सोनी

त्रिलोक न्यूज़ फोटो

चोरी की दो मोटरसाइकिल चोर चौकी बसदेई पुलिस के हत्थे चढ़ा एवं पुलिस द्वारा उनपर कार्यवाही किया गया।

सूरजपुर दिनांक 11/09/2025 बसदेई चौकी क्षेत्र में  दो मोटरसाइकिल चोर चोरी के मोटरसाइकिल को बेचने के फिराक में घूम रहे थे कि सूचना मिलने पर चौकी बसदेई पुलिस एचडी रेलवे फाटक के पास तत्काल मौके पर पहुंचा और पूछताछ करने पर अपना नाम विकास देवांगन पिता स्वर्गीय मोहन देवांगन उम्र 22 वर्ष साकिन घुसा थाना झिलमिली हाल मुकाम मसीरा जोड़ा सरई एवं रितेश कुमार सारथी पिता सुरेश सारथी उम्र 22 वर्ष साकिन भटठा पारा सूरजपुर थाना सूरजपुर यह दोनों मिलकर जयनगर थाना क्षेत्र से एक होंडा सीडी डीलक्स एवं एक सुजुकी मोटरसाइकिल पुराना सूरजपुर साप्ताहिक बाजार से एक मोटरसाइकिल बजाज सीटी 100 चिरमिरी पानी टंकी के पास से चोरी कर रखे थे जिसे बचने के फिराक से घूम रहे थे की सूचना मिलने पर पुलिस के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए पूछताछ किया गया एवं जप्त कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर मानीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल प्रधान आरक्षक शिवकुमार सारथी आरक्षक देवदत्त दुबे रामकुमार सिंह दिलीप साहू निलेश जायसवाल राकेश सिंह शिवराज सिंह अशोक केवट का सक्रिय भूमिका रहा हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!