कलेक्टर श्री गुप्ता ने अधिकारियों के बीच किया कार्य विभाजन
खंडवा 28 अगस्त, 2025 – कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जिले में पदस्थ अधिकारियों के बीच नये सिरे से कार्य विभाजन सम्बंधी आदेश जारी किये हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की मॉनिटरिंग के कार्यों के साथ साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, किसान कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अंत्यावसायी निगम, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग, हथकरघा, हस्तशिल्प, रेशम विभाग, कौशल उन्नयन एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पॉलिटेक्निक, शिक्षा विभाग, समग्र शिक्षा अभियान, डाईट, सतही एवं भू-जल संग्रहण व संवर्धन मिशन, एल.डी.एम., स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुष विभाग तथा औद्योगिक संस्थान का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
इसके अलावा सीईओ जिला पंचायत डॉ. गौड़ा को स्व रोजगार योजना, स्व सहायता समूह, मनरेगा, मध्याह्न भोजन, पोषण आहार, स्वच्छ भारत मिशन, दीनदयाल अंत्योदय योजना, अंत्योदय समितियां, मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा, वित्त आयोग, पाठ्यपुस्तक निगम, जिला स्तरीय बैंकर्स समिति तथा जन अभियान परिषद शाखाओं का प्रभार भी सौंपा गया है। इसके अलावा डॉ. गौड़ा को प्रभारी अधिकारी जिला सूचना केन्द्र, प्रभारी अधिकारी ई गवर्नेंस, प्रभारी अधिकारी सीएससी, एम.पी. ऑनलाइन, सांसद आदर्श ग्राम योजना, योजना एवं सांख्यिकी, जन अभियान परिषद, नाबार्ड, आबकारी विभाग, सहकारिता विभाग का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। डॉ. गौड़ा को प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, रोगी कल्याण समिति, केंद्रीय विद्यालय खंडवा से संबंधित कार्य, नीति आयोग, लोक निर्माण विभाग, लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण, जल संसाधन विभाग, लोक निर्माण विभाग पी.आई.यू., उद्योग विभाग, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क तथा उद्यानिकी विभाग का प्रभारी अधिकारी भी बनाया गया है।
इसी तरह सहायक कलेक्टर श्री सुशिर श्रीकृष्ण श्रीराम को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खंडवा, के साथ साथ मुख्यमंत्री, मंत्रीगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य सचिव कार्यालय से प्राप्त शिकायतों के निराकरण की मॉनिटरिंग का कार्य सौंपा गया है। इसके अलावा उन्हें शिकायत शाखा तथा जिला सतर्कता शाखा का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
अपर कलेक्टर श्री के.आर. बड़ोले को अपर जिला दंडाधिकारी खंडवा, जिले में कानून एवं व्यवस्था संबंधी संपूर्ण कार्य, पासपोर्ट अधिनियम एवं विदेशी नागरिकता से संबंधित कार्य, आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्रकरण, आर्म्स एक्ट के प्रकरण, खंडवा शहर की संपूर्ण कानून एवं व्यवस्था, शहर के थानों का त्रैमासिक निरीक्षण, मध्य प्रदेश दुकान तथा स्थापना अधिनियम, मध्य प्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, प्रभारी अधिकारी पेट्रोलियम अधिनियम के तहत नवीन पेट्रोल पंप हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने संबंधी कार्य तथा सक्षम अधिकारी के अनुमोदन उपरांत ऑनलाइन संबंधी कार्य, सिनेमाटोग्राफ अधिनियम, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, खाद्य सुरक्षा अधिनियम, प्रेस एवं रजिस्ट्रेशन ऑफ बुक्स अधिनियम, केबल टेलीविजन नेटवर्क रेग्युलेशन अधिनियम, मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के तहत अपील प्रकरण, भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल, मजदूर डायरी के अपील प्रकरण, किराया निर्धारण, विशेष विवाह अधिनियम के अंतर्गत मैरिज ऑफिसर के कार्यों के संपादन का दायित्व सौंपा गया है। श्री बड़ोले को इसके अलावा प्रभारी अधिकारी शस्त्र लाइसेंस शाखा, प्रभारी अधिकारी खाद्य विभाग, जिला सत्कार अधिकारी, प्रभारी अधिकारी जेल विभाग तथा कोषालय निरीक्षण का दायित्व भी सौंपा गया है।
महाप्रबंधक एनएचडीसी खंडवा श्री अरविंद चौहान को नोडल अधिकारी शांति समिति, पार्वतीबाई धर्मशाला, मुख्यमंत्री कृषक कल्याण एवं मध्य प्रदेश कृषक जोत उच्चतम सीमा अधिनियम के प्रकरण, हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना, अंतर्गत सड़क दुर्घटना में मृतकों एवं घायलों को तथा ज्ञात वाहन से सड़क दुर्घटना में मृतक के वारिसों और घायलों को राहत राशि स्वीकृति के अधिकार सौंपे गये हैं। अपर कलेक्टर श्री चौहान को पीसीपीएनडीटी के अंतर्गत नवीन सोनोग्राफी सेंटर की अनुमति के अलावा सोनोलॉजिस्ट के नाम परिवर्तन, नवीनीकरण, मशीन बदलने संबंधी कार्यवाही, प्रभारी अधिकारी वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन, प्रभारी अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खंडवा, सड़क सुरक्षा समिति, नापतौल विभाग, प्रभारी अधिकारी जिला पंजीयक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से सम्बंधित शाखाओं का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
संयुक्त कलेक्टर श्री ऋषि कुमार सिंघई को उप जिला निर्वाचन अधिकारी सामान्य भारत निर्वाचन आयोग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन, नजूल अधिकारी का प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह संयुक्त कलेक्टर सुश्री निकिता मंडलोई को उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग का प्रभार, प्रभारी अधिकारी सीएसआर, जिला पर्यटन संवर्धन परिषद, आनंद विभाग के नोडल अधिकारी, प्रभारी खनिज अधिकारी तथा किशोर कुमार सभागृह सम्बंधी दायित्व सौंपा गया है।
प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्री दिनेश सांवले को परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण, भू-अभिलेख शाखा, रेड क्रॉस शाखा, जनगणना शाखा, सूचना का अधिकार शाखा व सिटिजन चार्टर, राहत एवं मुआवजा वितरण हेतु अनुश्रवण प्राधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन के समन्वयक अधिकारी तथा मानव अधिकार आयोग शाखा व अन्य आयोग से प्राप्त शिकायतों के निराकरण आदि का कार्य सौंपा गया है। इसके अलावा प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्री मुकेश काशिव को ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ा नियंत्रण स्थापित करने का कार्य सौंपा गया है।
2,524 3 minutes read











