रोशनी में मेगा स्वास्थ्य शिविर में इंदौर के विशेषज्ञ डॉक्टर्स देंगे सेवाएं
खंडवा 28 अगस्त, 2025 – संभाग आयुक्त इन्दौर संभाग के निर्देश अनुसार दूरस्थ क्षेत्र में स्थित गांवों में मेगा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पहला स्वास्थ्य शिविर जिले के खालवा विकाखण्ड के ग्राम रोशनी में 30 अगस्त को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में आयोजित होगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि शिविर में इंदौर के अरविन्दो मेडिकल कॉलेज मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. दिव्या तंवर, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अदिल, सर्जन डॉ. अजय जोशी, नाक कान गला विशेषज्ञ डॉ. साक्षी शर्मा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्पित शर्मा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आकाश सोनी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नित्या बरमारे, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रुचिका, शंकरा नेत्रालय से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे।
इसके अलावा शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुत्री, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता, विशेष जुपिटर हॉस्पिटल से हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रविरंजन त्रिपाठी, बुरहानपुर के शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय से डॉ. विनोद रेवापाटी, डॉ. मिताली सिटोले, डॉ. रविन्द्र जायसवाल, डॉ. संतोषी पाटीदार, ऑल इज वेल हॉस्पिटल से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. किमाया, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. केरनार तथा नंदकुमार सिंह शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय खण्डवा से मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. योगिता मुकाती, सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. जय धर्मेन्द्र गोयल, स्त्री एवं प्रसूति विशेषज्ञ डॉ. कोमल छाबड़ा, डॉ. कविता चंदेल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. गायत्री जोराम, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल अहाके, नाक काल गला विशेषज्ञ डॉ. अंकिता खुजुर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक तिवारी, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. सुप्रिया शाक्य, पैथोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. प्रिया कपूर एवं जिला चिकित्सालय खण्डवा से डॉ. भूषण बांडे, डॉ. सागर मालवीय, डॉ. शक्तिसिंह राठोड़, डॉ. नितिन कपूर और डॉ. संजय इंग्ले द्वारा भी सेवाएं प्रदान की जायेंगी।
2,511 1 minute read









