
पंखें से लटक युवती ने दी जान सुकरौली, बाजार कुशीनगर हाटा कोतवाली के शंखापार माफी में बीते मंगलवार को लड़की कमरे में लगे पंखें में फंदे से लटक कर जान दे दी। हाटा कोतवाली के शंखापार माफी निवासी दयालाल पटेल की 21 वर्षीय बेटी गुंजा कमरे में लगे पंखें में लटक कर जान दे दी। घटना के वक्त परिवार के सदस्य खेत में काम कर रहे थे। घर पहुंचे परिवार के लोगों द्वारा बुलाने पर नही बोली तो देखा कि कमरें का दरवाजा बंद था। बंद कमरें की शिटकनी तोड़ अन्दर घुसें तो गुंजा पंखें में फंदे लटकी हुई था। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना मुकामी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया जाता है कि मृतका गुंजा की शादी अभी तीन माह पूर्व हुई थी। बीते रक्षाबंधन के त्योहार के दिन अपने मायकें में आयी हुई थी।






