ताज़ा ख़बरें

आरसेटी संस्थान में प्रशिक्षण के लिए 20 अगस्त तक आवेदन करें

ब्यूटी पार्लर, सिलाई एवं कम्प्यूटर अकाउंटिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण 29 से होगा

आरसेटी संस्थान में प्रशिक्षण के लिए 20 अगस्त तक आवेदन करें
ब्यूटी पार्लर, सिलाई एवं कम्प्यूटर अकाउंटिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण 29 से होगा
खंडवा 8 अगस्त, 2025 – 
स्टार ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान खंडवा में जिले की ग्रामीण बेरोजगार युवतियों के लिये 29 अगस्त से ब्यूटी पार्लर का 35 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा सिलाई के लिए 31 दिवसीय एवं कम्प्यूटर अकाउंटिंग के लिए 38 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण दे भी प्रस्तावित है। आरसेटी खंडवा के संचालक ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु जिले की इच्छुक युवतियां अपने आवेदन 20 अगस्त तक स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान खंडवा में आकर जमा कर सकते है। इस प्रशिक्षण हेतु आवेदिका की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होना चाहिए।
आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
निदेशक आरसेटी खंडवा द्वारा बताया गया कि आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेजों मे आवेदक का  आधारकार्ड, पासपोर्ट साईज के 4 फोटो, मार्कशीट जिसमें जन्मतिथी अंकित हो, अंतिम परीक्षा पास की मार्कशीट, वोटर आईडी कार्ड, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी संलग्न करना होगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा परिवार में कोई स्वयं सहायता समूह से जुड़ा है तो उससे संबंधित दस्तावेज, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला हो तो उसका कोई पत्रक, बी.पी.एल राशन कार्ड या राशन पर्ची, अंत्योदय कार्ड, तथा  कार्य दिवस की एन्ट्री सहित मनरेगा का जॉब कार्ड में से कोई एक पत्रक होना आवश्यक है। इच्छुक आवेदक अधिक जानकारी के लिए हरसूद नाका, सांई मंदिर के पास एन.व्ही.डी.ए. कॉलोनी, सिविल लाईन खण्डवा में स्थित स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में कार्य दिवसों में कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर सकते हैं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!