
एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा
शासकीय अस्पताल में शव को घर तक पहुंचाने के लिए मध्य प्रदेश शासन से प्राप्त हुए 2 शव वाहन, सांसद विधायक ने किया लोकार्पण।
पोस्टमार्टम स्थल के पास बनाया जाएगा सेड निर्माण विधायक ने की घोषणा।

खंडवा। जरूरतमंदों की मददगार मध्य प्रदेश सरकार जिला मुख्यालय खंडवा में प्रदेश शासन द्वारा पहली बार 2 शव वाहन एंबुलेंस खंडवा भेजी गई है। इनका उपयोग जिला अस्पताल में मृत व्यक्तियों को शहर एवं जिले के अन्य स्थानों पर निशुल्क पहुंचने का रहेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की गरीबों की सेवा के लिए एक अच्छी पहल है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि दोनों शव वाहन का लोकार्पण जिला अस्पताल में शनिवार को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल विधायक कंचन मुकेश तनवे जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता एवं डॉक्टरो ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ नागार्जुन गोड़ा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी ओपी जुकतावत, सिविल सर्जन डॉक्टर कौशल, रोगी कल्याण समिति के पूर्व सदस्य हरीश कोटवाले, सुनील जैन, डॉक्टरगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर सांसद श्री पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार एवं प्रदेश में डॉक्टर मोहन यादव की सरकार के द्वारा एक और जहां मरीजो के इलाज के लिए जिला अस्पतालों में निशुल्क इलाज के साथ दवाइयां भी निशुल्क प्रदान की जाती है। साथ ही आयुष्मान कार्ड के माध्यम से ₹5 लाख तक का बड़ी से बड़ी बीमारी का इलाज भी सरकारी अस्पताल अस्पताल एवं चिन्हित प्राइवेट अस्पतालों में निशुल्क किया जा रहा है। शासकीय अस्पतालों में जिला अस्पताल में मृत्यु हो जाने पर मृतक के शव को ले जाने को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने जिला अस्पतालों में शव एंबुलेंस की भी व्यवस्था कर दी है जिसके माध्यम से अस्पताल में मृतकों के शव को घर तक पहुंचाया जाएगा। इस सेवा की सौगात के लिए मैं मुख्यमंत्री श्री यादव को जिले की जनता की ओर से धन्यवाद देता हूं। इस अवसर पर रोगी कल्याण समिति के पूर्व सदस्य हरीश कोटवाले सुनील जैन ने अस्पताल में स्टाफ की कमी के साथ पोस्टमार्टम कक्ष के पास सेड निर्माण का अनुरोध सांसद विधायक से किया। कलेक्टर श्री गुप्ता और जिला स्वास्थ्य अधिकारी श्री जुकतावत ने कहा कि अस्पताल में स्टाफ की कमी दुुर कर परेशानियां दूर की जाएगी। इस अवसर पर विधायक कंचन मुकेश तनवे ने प्रदेश सरकार से प्राप्त दो शव वाहन के लिए मुख्यमंत्री श्री यादव का आभार मानते हुए धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जहां लगातार विकास की ओर अग्रसर है। वहीं सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए गरीबों की सेवा के लिए इस प्रकार के सेवा प्रकल्पो के लिए भी कटिबद्ध है। जिला अस्पताल में परिजनों को मृतक के शव को ले जाने में काफी समस्या आती थी लेकिन प्रदेश सरकार ने एक अच्छा निर्णय लिया और पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालय में दो-दो शव वाहन भेजे हैं और हमारे जिले में दो शव वाहन और प्राप्त होंगे। जिससे शहर के साथ जिले के किसी भी गांव में शव को ले जाने में अब दिक्कत नहीं आएगी साथी पोस्टमार्टम स्थल के पास जिला अस्पताल में सेड निर्माण के लिए विधायक नीधी से 5 लाख रुपए देने की घोषणा करती हु। कार्यक्रम में सांसद विधायक कलेक्टर के साथ ही जिला अस्पताल के डॉक्टर गण सुनील जैन, आशीष चटकेले, प्रदीप यादव, नारायण बाहेती, गणेश गुरबाणी, संदेश गुप्ता, कपिल अंजने, भारत पटेल,सदानंद यादव, संजय राणा भी उपस्थित रहै।












