ताज़ा ख़बरें

*सूरज नगर स्थित शिवम ट्रांसपोर्ट से निगम द्वारा 300 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जप्त*

*सूरज नगर स्थित शिवम ट्रांसपोर्ट से निगम द्वारा 300 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जप्त*

 

*ट्रांसपोर्ट अधिनियम के तहत प्रतिबंधित सामग्री ट्रांसपोर्ट करने वालों पर भी कार्यवाही की जाएगी – निगम आयुक्त*

 

🎯 त्रिलोक न्यूज चैनल उज्जैन

 

शनिवार को नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के उपायुक्त श्री संजेश गुप्ता द्वारा वार्ड क्रमांक 29 सूरज नगर स्थित शिवम ट्रांसपोर्ट पर दबिश देते हुए अमानक स्तर की लगभग 300 किलो से ज्यादा प्रतिबंधित पॉलिथीन को जप्त करने की कार्यवाही करते हुए पंचनामा बनाया गया।

 

स्वास्थ्य विभाग के उपायुक्त श्री संजेश गुप्ता द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि शनिवार को सूरज नगर स्थित शिवम ट्रांसपोर्ट पर इंदौर से उज्जैन आई ट्रांसपोर्ट की गाड़ी में लगभग 300 किलो से ज्यादा अमानक स्तर की प्रतिबंधित पॉलीथिन होने की सूचना प्राप्त हुई जिसके क्रम में ट्रांसपोर्ट पर दबिश देते हुए प्रतिबंधित पॉलीथिन को जप्त किया गया।

 

इसी प्रकार महानंदा नगर स्थित घर से सर्चिंग करने पर 15 क्विंटल से अधिक प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं 01 लाख से अधिक संख्या में डिस्पोजल ग्लास पाए गए

 

महानंदा नगर स्थित एक घर से पॉलिथीन विक्रय करने की सूचना प्राप्त हुई जहां पर जांच करने पर पाया गया कि घर से ही पॉलिथीन का विक्रय किया जा रहा है उक्त घर महानंदा नगर स्थित बी 7/6 अशोक महेश्वरी का पाया गया जहां से लगभग 15 क्विंटल से अधिक अमानक स्तर की प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं 01 लाख से अधिक की संख्या में डिस्पोजल पाए गए जिनको जप्त करने की कार्यवाही की गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!