*राज चाहता तो सोनम के साथ पहले ही भाग सकता था…???*
*क्या सोनम और राज इतने बड़े गैंगस्टर हैं?*
*सोनम और राज कुशवाह को 13 दिन के लिए जेल भेजा, राजा रघुवंशी के भाई ने कहा क्या मेघालय पुलिस इनसे डरती है?*
राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी ने आज जांच प्रक्रिया पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि, “मेघालय पुलिस… उनकी रिमांड आठ दिन से भी नहीं बढ़ा पाई। राज ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उसने हत्या क्यों की। राज चाहता तो सोनम के साथ पहले ही भाग सकता था। उन्हें राजा की हत्या क्यों करनी पड़ी? क्या मेघालय पुलिस उनसे डरती है?
शनिवार शाम को यहां पूरी पुख्ता पुलिस सुरक्षा के बीच राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी और राजा कुशवाह को पूर्वी खासी हिल्स के जिला सत्र न्यायालय में लाया गया था।
मेघालय के शिलांग की जिला सत्र अदालत ने राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
*राजा के भाई सचिन ने पूछा नार्को टेस्ट क्यों नहीं हो रहा?*
इधर, राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी ने आज जांच प्रक्रिया पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि, “मेघालय पुलिस… उनकी रिमांड आठ दिन से भी नहीं बढ़ा पाई। राज ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उसने हत्या क्यों की। राज चाहता तो सोनम के साथ पहले ही भाग सकता था। उन्हें राजा की हत्या क्यों करनी पड़ी? क्या मेघालय पुलिस उनसे डरती है? क्या वे इतने बड़े गैंगस्टर हैं? मुझे यह सब समझ में नहीं आता। मैं नार्को टेस्ट की मांग करते हुए भिखारी बन गया हूँ। अगर नार्को टेस्ट नहीं हुआ तो मैं हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी जाऊंगा… हमें अभी भी समझ में नहीं आ रहा है कि उन्होंने मेरे भाई की हत्या क्यों की…”
बताया जा रहा है कि सोनम रघुवंशी ने अब इस बात का खुलासा खुद पूछताछ में कर दिया है और उसने बताया है कि जो नंबर संजय वर्मा के नाम से सेव है, वो कई और नहीं बल्कि राज कुशवाह है।










