ताज़ा ख़बरें

स.शि.म.आनंदनगर विद्यालय में सात दिवसीय नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग संचालित…

खास खबर

खण्डवा:- विद्या भारती मालवा प्रांत के मार्गदर्शन में खंडवा विभाग का नव चयनित आचार्य का प्रशिक्षण विकास वर्ग आनंद नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में चल रहा है आपको बता दे कि यह प्रशिक्षण वर्ग दिनाँक 7 से 12 तक आयोजित है इस सात दिवसीय चलने वाले प्रशिक्षण वर्ग में अभी तक समग्र एवं सतत मूल्यांकन,पंचपदी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,गुगल फार्म निर्माण,इसके साथ ही हमारा लक्ष्य,पाठ्य सहगामी क्रिया,वैदिक गणित,आधारभूत विषय,एल एम निर्माण,पी पी टी बनाना आदि विषयों को विषय विशेषज्ञों के द्वारा विस्तार से बताया गया साथ ही नवचयनित आचार्य दीदियों को समता,खेल व्यायाम का अभ्यास कराया जा रहा है साथ ही संध्या वंदन व रात्रिकालीन अभिव्यक्ति सत्र भी आयोजित हो रहा है।इसी क्रम में मंगलवार के सत्र में श्री ब्रह्मानंद जी पाराशर ने नवचयनित आचार्यो को संघ क्या है विषय पर विस्तार से जानकारी दी इस अवसर पर खण्डवा विभाग के विभाग समन्वयक श्री सत्यनारायण जी लववंशी,विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री पवन जी दीक्षित,सचिव श्री रविन्द्र जी चांडक,कल्याणगंज विद्यालय की प्राचार्या श्री मति शोभा तोमर दीदी,दिलीप जी सपकाले,अरुण जी गायकवाड़,आनंदनगर विद्यालय के प्राचार्य श्री देवेंद्र जी जोशी,श्रीमती शालिनी चंदेल दीदी,श्री प्रदीप जी कानूगो,श्रीमती चेतना शर्मा,श्री वासुदेव जी पंवार, श्री प्रमोद जी कुलकर्णी,श्री राधेश्याम जी चौहान,श्री अजय जी मालाकार मौजूद रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!