
(पंडित मोनू मिश्रा की रिपोर्ट बदायूं)
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में चलाये जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के विरुद्ध अभियान तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद बदायूँ के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बिल्सी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बिल्सी के नेतृत्व में थाना बिल्सी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 203/2025 धारा 80/85 BNS व 3/4 DP Act के वांछित अभियुक्तगणों को 1.मुकेश कुमार पुत्र हेतराम उर्फ गुलशन राम 2. भूदेव पुत्र मुकेश कुमार 3. रचना पुत्री मुकेश कुमार निवासीगण ग्राम महलोली थाना बिल्सी बदायूँ को मुखबिर खास की सूचना पर मुजरिया तिराहे पर बने यात्री शैड से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 06.06.2025 को वादिनी श्रीमती रिना देवी पत्नी रामओतार निवासी ग्राम धिमरपुरा थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बिल्सी पर मु0अ0सं0 203/2025 धारा 80/85 BNS व 3/4 DP Act. बनाम अभि0गण 1.मुकेश कुमार पुत्र हेतराम उर्फ गुलशन राम 2. भूदेव पुत्र मुकेश कुमार 3. रचना पुत्री मुकेश कुमार 4.बह्मचारी पुत्र मुकेश 5. राजकुमार पुत्र मुकेश 6. नीतू पत्नी बह्मचारी निवासीगण ग्राम महलोली थाना बिल्सी बदायूँ के विरुद्ध वादिनी की पुत्र सोनम को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताडित करते हुए गला दबाकर हत्या कर देने के संबन्ध में पंजीकृत किया गया था आज बिल्सी पुलिस ने हत्या के तीनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया










