ताज़ा ख़बरें

पशुओं के मांस परिवहन के लिए प्रमाण पत्र हेतु अधिकारियों को किया नियुक्त

खास खबर

पशुओं के मांस परिवहन के लिए प्रमाण पत्र हेतु अधिकारियों को किया नियुक्त
खण्डवा 06 जून, 2025 – 
 इदुज्जुहा का पर्व 7 जून को मनाया जायेगा। इस हेतु पशु वध किये जाने वाले पशुओं के मांस परिवहन हेतु संबंधित को प्रमाण पत्र पर्ची (पशु चिकित्सक एवं नगर निगम स्वस्थता निरीक्षक) संयुक्त रूप से जारी किये जाने के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि इमलीपुरा क्षेत्र के लिए पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी खण्डवा डॉ. नरेंद्र कनारे को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार बोरगांव खुर्द मदरसा छोटा बोरगांव के लिए पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी पंधाना डॉ. कडवा चौहान को एवं कोरगला रोड अब्दुल रजाक मौलाना खेत पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी जावर श्री अनीश कश्यप को नियुक्त किया गया है। उन्होंने अधिकारी एवं कर्मचारी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक कर्तव्य स्थल पर उपस्थित रहकर अपने दायित्व का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!