ताज़ा ख़बरें

*मिट्टी से गणपति निर्माण हेतु कार्यशाला का आयोजन*

नगर पालिका निगम द्वारा पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल

*मिट्टी से गणपति निर्माण हेतु कार्यशाला का आयोजन*
नगर पालिका निगम द्वारा पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल

खण्डवा//

नगर पालिक निगम द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जल बचाव के उद्देश्य से प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्तियों के उपयोग को हतोत्साहित करते हुए मिट्टी से गणपति निर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 16.05.2025 को नगर पालिक निगम में मिट्टी से गणपति बनाने की कार्यशाला आयोजित की गई।

इस कार्यशाला में श्री धर्मेंद्र जौहरी जी द्वारा प्रतिभागियों को मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाना सिखाया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना और स्थायी विकल्पों को अपनाना था।

*बीजों का प्रयोग – एक नई और सराहनीय पहल*
कार्यशाला की विशेष बात यह रही कि मिट्टी की मूर्तियों में पौधों के बीज मिलाकर उन्हें इस तरह से तैयार किया गया कि विसर्जन के उपरांत अनुकूल वातावरण मिलने पर ये बीज स्वतः अंकुरित होकर पौधे बन सकें। इस अनोखी पहल को उपस्थित सभी प्रतिभागियों द्वारा खूब सराहा गया।

स्व सहायता समूहों को मिलेगा प्रोत्साहन
इस अवसर पर उपायुक्त श्री सचिन सिटोले द्वारा यह घोषणा की गई कि जो स्वयं सहायता समूह मिट्टी के गणपति बनाकर विक्रय करना चाहें, उन्हें नगर निगम की ओर से बिना किसी शुल्क के दुकानें उपलब्ध कराई जाएंगी। यह कदम न केवल पर्यावरण की दृष्टि से लाभकारी है, बल्कि महिला स्वावलंबन को भी प्रोत्साहन देगा।

इस कार्यशाला में स्वयं सहायता समूह की 20 महिलाएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने मिट्टी से गणपति बनाना सीखा। कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रमुख स्वयं सहायता समूहों में शामिल थे:
अनुपम स्व सहायता समूह, मां अंबे स्व सहायता समूह, हरिहर स्व सहायता समूह, खाटू श्याम स्व सहायता समूह, रिद्धि सिद्धि स्व सहायता समूह, जय मां ज्वाला देवी स्व सहायता समूह एवं महालक्ष्मी स्व सहायता समूह।
नगर निगम की ओर से कुमारी झोन प्रभारी भुवन श्रीमाली, दीपमाला कटारे, उमा हिरवे, रवि शर्मा एवं संदीप खराले कार्यशाला में उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!