देश

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर द्वारा अपनी धरती पर हमले के लिए अपने ‘राइट टू रिस्पॉन्ड’ का इस्तेमाल किया : रक्षा मंत्री

सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान व पीओके” में आतंकवादियों के प्रशिक्षण शिविरों को नष्ट किया

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
ऑपरेशन सिंदूर के द्वारा भारतीय “सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पीओके” में आतंकवादियों को प्रशिक्षित करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले शिविरों को नष्ट करने के लिए सटीकता, सावधानी और करुणा के साथ कार्य करके इतिहास रचा।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,”भारत ने अपनी धरती पर हमले के लिए अपने ‘राइट टू रिस्पॉन्ड’ का इस्तेमाल किया है। और पाकिस्तान को मुँह तोड़ जवाब दिया है ।रक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि, योजना के अनुसार, लक्ष्य नष्ट कर दिए गए और किसी भी नागरिक आबादी को नुकसान नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा की सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। सशस्त्र बलों की सराहना की। उन्होनें कहा“पूरी दुनिया ने देखा है कि हमारे सशस्त्र बलों ने क्या किया है। कार्रवाई बहुत सोच-समझकर और नपे-तुले तरीके से की गई। यह केवल आतंकवादियों के मनोबल को तोड़ने के उद्देश्य से प्रशिक्षण के लिए उपयोग किए जाने वाले शिविरों और अन्य बुनियादी ढांचे तक ही सीमित था। उन्होने कहा मैं पूरे देश की ओर से सशस्त्र बलों को धन्यवाद देता हूं तथा सेनाओं को पूर्ण समर्थन प्रदान करने के लिए बधाई देता हूँ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!