ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत, शादी समारोह में जा रहे थे शामिल होने प्रशान्ति न्यूज़ हरदोई जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। कोतवाली देहात क्षेत्र में भूरा टिकुर और मिरगावां गांव के बीच बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हरियावां थाना क्षेत्र के लाहपुरवा शिवरी निवासी नवनीत और उसके चचेरे भाई मोहित अपने बुआ के पुत्र अमन की शादी समारोह में शामिल होने के लिए डगरहा गांव जा रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ।घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।स्थानीय पुलिस ने बताया कि हादसा किस वाहन से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!