
एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा
रामनवमी पर भगवान श्रीराम की हर्षोल्लास के साथ शोभा यात्रा निकाली गई…
खण्डवा//जन-जन के आराध्य भगवान श्री राम का जन्मोत्सव रविवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ रामनवमी के रूप में शहर में मनाया गया। इसी तारतम्य में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा शहर में 16 स्थानो पर स्थापित श्री राम दरबार में से 13 प्रतिमाओं को शोभायात्रा के रूप में निकाली गई।तीन प्रतिमाएं स्थाई रखकर पूजा अर्चना की गई इसमें शहर के रामनगर,बाहेती कॉलोनी, गणेश तलाई, सियाराम चौक, भगत सिंह ,बुधवारा बाजार, दुबे कॉलोनी, इंदौर नाका, दादाजी वार्ड, पडावा, सिंधी कॉलोनी, लाल चौकी, विजेता चौक पर स्थापित राम प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शाम लगभग 6 बजे से भव्य आतिशबाजी के साथ अपने-अपने स्थान से निकलकर बॉम्बे बाजार केवल राम चौराहा पहुंची जहां सभी शोभायात्रा के संचालकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया और कार्यक्रम का समापन महाआरती के साथ हुआ। शोभायात्रा में बजरंग दल के कार्यकर्ता पूर्ण गणवेश में रहकर सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग देते नजर आए इधर रामनवमी पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तेद दिखाई दिया पर्व के साथ निकली शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा व कानून व्यवस्था में राजपत्रित अधिकारी, जिला पुलिस बल ,विशेष सशस्त्र बल, वन विभाग व कोटवार सहित लगभग सैकड़ो अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहे।इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहरवासियों ने शोभा यात्रा को निहारा।