हिंदी विषय में फेल हो रहे बच्चे
🎯 त्रिलोक न्यूज़ चैनल
इंदौर
कभी ख़ुशी कभी ग़म… रिज़ल्ट का मौसम आया… इंदौर में आज कुछ स्कूलों ने अपने विद्यार्थियों के हाथों में मार्कशीट थमा दी… परिणाम देखते ही कई बच्चे खुश हो गए तो कई छात्र छात्राओं के चेहरे मुरझा गए। पेरेंट बच्चों को कहते देखे गए इतना पैसा खर्च करने का कोई मतलब नहीं रहा। भारी फीस चुकाने के बाद भी बच्चे अच्छा परिणाम नहीं लाए। इस बात का दर्द उनकी बातों में देखा गया। बड़े आश्चर्य की बात तो यह है कि बच्चे हिंदी विषय में फेल हो रहे हैं और अब सप्लीमेंट्री की परीक्षा देंगे। हिंदी की दुर्दशा इससे बुरी और क्या हो सकती है!!!









