Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

रतलाम ग्रामीण नमामि गंगे अभियान तथा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विकासखंड सैलाना के आदिवासी बाहुल्य ग्राम कुंडा में गुरुवार को जल जागरूकता संगोष्ठी तथा कलश यात्रा आयोजित की गई

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आदिवासी ग्राम कुंडा में जल जागरुकता संगोष्ठी तथा कलश यात्रा आयोजित।

तलाम ग्रामीण नमामि गंगे अभियान तथा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विकासखंड सैलाना के आदिवासी बाहुल्य ग्राम कुंडा में गुरुवार को जल जागरूकता संगोष्ठी तथा कलश यात्रा आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भागीदारी की महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रूप से रही।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में पूरे जिले में अभियान के तहत जल संरक्षण जल संवर्धन तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम हाथ में लिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की मंशा के अनुसार रतलाम जिले में व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा। बड़ी संख्या में जल संरक्षण तथा जल संवर्धन के कार्य किए जाएंगे। कुंडा में आयोजित संगोष्ठी में जल के महत्व तथा संरक्षण के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

अभी इस गांव में एक तालाब का काम पूर्णता की ओर है।

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आगामी 16 जून तक रतलाम जिले में पुरानी जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार तथा साफ-सफाई की जाएगी नवीन जल संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा वृक्षारोपण होगा।

जल संरक्षण के बारे में जागरूकता के लिए संगोष्ठी प्रतियोगिताएं कलश यात्रा चौपाल बैठक आदि गतिविधियां की जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!