
कसडोल। सरकार बनने के पहले भाजपा की सरकार ने किसानों का पाई पाई धान खरीदने की बात कही थी, और घोषणा पत्र के अनुरूप सरकार ने किसानों का धान खरीदा भी लेकिन कुछ किसान जो मठ, ट्रस्ट सहित अन्य जगहों पर रेगहा में बोते आ रहे है।भाजपा की सरकार बनने के बाद भाजपा सरकार ने नियम कानून लादकर किसानों के अन्तर राशि नही दे रही है। जिसपर लगातार किसान उग्र है।
सोमवार को कसडोल क्षेत्र के दर्जनों किसान धान बिक्री की अंतर राशि नही मिलने पर कलेक्टर से मुलाकात कर शिकायत किया है, जिसपर कलेक्टर ने किसानों को केवल आश्वासन दिया है।


सैकड़ों की तादाद पर धान बिक्री की अंतर राशि नही मिलने पर किसानों ने कलेक्टर से की मुलाकात, दी शिकायत, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

(भानु प्रताप साहू)
कसडोल। सरकार बनने के पहले भाजपा की सरकार ने किसानों का पाई पाई धान खरीदने की बात कही थी, और घोषणा पत्र के अनुरूप सरकार ने किसानों का धान खरीदा भी लेकिन कुछ किसान जो मठ, ट्रस्ट सहित अन्य जगहों पर रेगहा में बोते आ रहे है।
भाजपा की सरकार बनने के बाद भाजपा सरकार ने नियम कानून लादकर किसानों के अन्तर राशि नही दे रही है। जिसपर लगातार किसान उग्र है।
सोमवार को कसडोल क्षेत्र के दर्जनों किसान धान बिक्री की अंतर राशि नही मिलने पर कलेक्टर से मुलाकात कर शिकायत किया है, जिसपर कलेक्टर ने किसानों को केवल आश्वासन दिया है।
शिकायत में किसान ईश्वर गोंड, राम प्रसाद साहू, शंकर लाल कर्ष सहित तमाम किसानों ने कहा कि मठ मंदिर शिवरीनारायण की लगभग 700 एकड़ कृषि जमीन को 22 गांवों के लगभग 2200 किसान अधिया रेघा में बोते है, साथ ही उक्त अधिकृत की गई जमीन गॉव के किसानों के नाम पर शासन द्वारा पंजीकृत की गयी है।
लेकिन इस वर्ष सरकार द्वारा केवल समर्थन मूल्य की राशि दिया गया है, लेकिन अंतर की राशि नहीं देकर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों के साथ छल किया जा रहा है
सरकार ट्रस्ट, मठ जिससे गरीब किसान का 917 रूपये प्रति क्वींटल अंतर की राशि नहीं मिलने पर गरीब किसान आत्महत्या करने पर विवश है, आपको बता दे कि विगत दिवस भी किसानों नें कलेक्टर के पास शिकायत किया था लेकिन अंतर की राशि नही मिलने पर अब किसान लामबंद है। इधर पंजीकृत किसानों की खाता में तत्काल राशि देने की मांग कलेक्टर से किया है।
क्षेत्रीय विधायक से की शिकायत
अन्तर की राशि नही मिलने पर विधानसभा बिलाईगढ़ क्षेत्र के तमाम किसानों ने विगत दिवस अन्तर की राशि की मांग करने क्षेत्र की विधायक कविता प्राण लहरे से मुलाकात कर धान की अंतर राशि की मांग किया है।
जिसपर तत्काल विधायक ने कलेक्टर से इस मामले में बात की है। इधर कलेक्टर के एल चौहान ने वरिष्ठ अधिकारियों को पत्राचार कर बताने की बात कही है। फिलहाल क्षेत्र के किसान धान की अन्तर राशि की मांग को लेकर अब मुखर हो गए है।
कलेक्टर ने दिया आश्वासन
सोमवार को सैकड़ों किसानों ने कलेक्टर के एल चौहान से मुलाकात कर अन्तर की राशि नही मिलने पर किसानों की समस्या को बताया गया।
जिसपर कलेक्टर ने जल्द ही इस मामले कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है साथ ही कुछ दिनों में किसान मिलकर जानकारी लेलेने की बात कही है। अब देखना होगा कि किसान हितौसी सरकार किसानों को आचार संहिता के इस दौर पर धान की राशि देने के लिए कितना जद्दोजहद करवाती है।
इनका कहना है।
किसान लोग धान की अन्तर राशि मामले में मुलाकात किये थे वरिष्ठ अधिकारियों से बात की हूँ, जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
कविता प्राण लहरे, विधायक, बिलाईगढ़