ईसागढ़ स्थित शंकरलाल प्रदीप कुमार किराना स्टोर ईसागढ़ से पॉम तेल की वैध तिथि समाप्त होने पर तेल को किया नष्ट खाद्य पदार्थो के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी —
कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत जिले में खाद्य पदार्थो की संघन जांच हेतु विशेष अभियान चलाकर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम शनिवार को ईसागढ़ अनुभाग अंतर्गत शंकर लाल प्रदीप कुमार किराना स्टोर ईसागढ़ से पाम आयल, सरसों तेल, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर के जांच हेतु नमूने लिये गये। निरीक्षण के दौरान शंकर लाल प्रदीप कुमार किराना स्टोर ईसागढ़ से पाम तेल के उपयोग की वैध तिथि समाप्त होने पर 15 किलोग्राम के 7 टीन पाए गए। नमूना संग्रह कर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए। शेष तेल को नगरपालिका के सहयोग से नष्टीकरण कराया गया। कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री जगदीश विश्वकर्मा ,नायब तहसीलदार श्री घनश्याम शर्मा,स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में गत दिवस सुनील किराना ईसागढ़ से मक्का पोहा, नमक, चना दाल,शक्कर तथा साहू किराना स्टोर आकलोन ईसागढ़ से तुअर दाल,विनेगर,गरम मसाला के जांच हेतु सेम्पल लिये गये। उक्त सेम्पलों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गये। खाद्य सामग्री के सैंपल अमानक पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राजा बाबू बनकर, गाड़ी में बैठकर हम काम नहीं कर सकते, हमें अफसरी से सेवा भाव की तरफ बढ़ना है तभी जनता के काम होंगे… कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्राम चौपाल के दौरान अधिकारियों को दी समझाइश।
2 weeks ago
समाधान शिविर में मिली ट्रायसिकल, अब आत्मनिर्भर बनेगा 13 वर्षीय डिगेश
2 weeks ago
अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना के साथ ग्राम डोंगरीपाली पारा कैलाशपुर में महिलाओं ने किया वट सावित्री व्रत पूजन 🌿
3 weeks ago
महासमुंद : समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश
3 weeks ago
ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे लाने ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका — ऊषा घृतलहरे
3 weeks ago
ग्राम लोहारडीह में समाधान शिविर का हुआ आयोजन
30/03/2026
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
30/03/2026
चुरहट अस्पताल का निरीक्षण- दवा आपूर्ति, स्वच्छता व डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश ——
29/03/2026
बिधानसभा चुनाव 2028 मे बीजेपी का सीधी जिले मे सुफड़ा साफ: यज्ञ नारायण तिवारी