
- बीजेपी का गांव चलो अभियान शुरू:गांव- गांव जाकर सरकार की उपलब्धियां का करेंगे बखान,लाभार्थियों से भी किया जाएगा संपर्क
कामडारा भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान आज से चलाया गया। सबसे पहले गांव बड़कोइली ,सालेगुटु में जा कर गांव चलो अभियान शुरू किया। बूथ नम्बर 318,309, 208में भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान के निमित्त बूथ संयोजक आनंद ओहदार की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गांव चलो अभियान के तहत पार्टी के लाखों कार्यकर्ता और नेता देश के सभी गांवों में जाएंगे। इस दौरान नेता और कार्यकर्ता अलग-अलग गांवों में पूरा एक दिन और एक रात बिताएंगे और जनता के बीच भाजपा सरकार की योजनाओं के साथ-साथ विचारधारा की जानकारी देंगे। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की कल्याणकारी योजनाओं को गांव जाकर बताने,दिवाल लेखन करने,सरल एप डॉउनलोड,नमो एप डाउनलोड वार्कशोप ग्रुप शक्ति केंद्र तथा बुथ कार्यकर्ताओं का वार्कशोप ग्रुप बनाकर मोदी जी के किए गए सारे कल्याणकारी को गांव चल कर बताकर बुथ को मजबूत करके बुथ जिताकर इस बार भाजपा को 400 पार का बहुमत जुटाने में सहयोग करने के लिए कही गई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के बहुत से कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।