मध्यप्रदेश

पंचायत उप निर्वाचन के लिए प्रेक्षक 14 सितंबर को आएंगे हरदा

कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी

हरदा, 13 सितंबर। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल द्वारा पंचायत उप निर्वाचन 2026 के पर्यवेक्षण के लिए सेवानिवृत्त रा.प्र.से. अधिकारी एस.एस. राठौर को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक श्री राठौर 14 से 18 सितंबर तक प्रथम चरण तथा 28 सितंबर से 5 अक्टूबर तक द्वितीय चरण में जिले के प्रवास पर रहेंगे।

 

प्रेक्षक के प्रवास एवं निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं के लिए कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे हैं। आदेश के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरदा अशोक कुमार डेहरिया को प्रेक्षक से संपर्क, आवास, वाहन सहित अन्य व्यवस्थाओं का दायित्व दिया गया है।

 

जिला आबकारी अधिकारी सुनील कुमार भोजने को सहायक/लायजनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोशन सिंह बाथम को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में कक्ष, फैक्स, कंप्यूटर, प्रिंटर एवं इंटरनेट की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।

 

इसी प्रकार जिला पंचायत के सहायक ग्रेड-02 राजरतन ठाकुर को लिपिकीय व्यवस्था, जनपद पंचायत के कंप्यूटर ऑपरेटर नीरज काले को कंप्यूटर ऑपरेटर तथा नगर पालिका के भृत्य ओम प्रकाश उईके को अर्दली का दायित्व सौंपा गया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!