खरगोनमध्यप्रदेश

कलेक्टर ने सीनियर कन्या छात्रावास पहुंचकर जानी छात्राओं की समस्याएं

छात्राओं के साथ भोजन कर परखी भोजन की गुणवत्ता , व्यवस्थाओं का लिया। जायज़ा

कलेक्टर ने सीनियर कन्या छात्रावास पहुंचकर जानी छात्राओं की समस्याएं

 

छात्राओं के साथ भोजन कर परखी भोजन की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

छात्रावास की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

 

 अनिलकुमार बिलवे –

खरगोन 13 सितंबर 2026। छात्रावासों में रहकर अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इसी क्रम में कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद ने शनिवार शाम वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय सीनियर कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं को नजदीक से देखा और छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी ली।

 

कलेक्टर श्री प्रसाद ने छात्रावास के किचन का निरीक्षण करते हुए खाद्यान्न की गुणवत्ता, भण्डारण व्यवस्था, भोजन तैयार करने के दौरान साफ-सफाई तथा भोजन टेबल की स्वच्छता देखी। उन्होंने छात्रावास में उपलब्ध स्वच्छ पेयजल, आरओ मशीन, शौचालय एवं बाथरूम की सफाई तथा आवश्यक स्वच्छता सामग्री की उपलब्धता की भी जानकारी ली।

 

कलेक्टर श्री प्रसाद ने छात्राओं से पढ़ाई, छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं और दैनिक दिनचर्या के संबंध में बातचीत की। उन्होंने छात्राओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और शिक्षा के महत्व पर संवाद करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

 

उन्होंने छात्राओं के अध्ययन के लिए उपलब्ध टेबल-कुर्सी, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, खेल सामग्री एवं मच्छरदानी सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी जायजा लिया। साथ ही छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद ने छात्राओं के साथ भोजन ग्रहण कर भोजन की गुणवत्ता, स्वाद एवं परोसे जाने की व्यवस्था को स्वयं परखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को छात्रावास में स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता एवं छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

 

  • इसी क्रम में जिले के अन्य आवंटित छात्रावासों का भी संबंधित जिला अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा छात्रावास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर साथ में भोजन किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!