खरगोनमध्यप्रदेश

अनाज मंडी में 12 से 16 सितंबर तक नीलामी कार्य रहेगा बंद

कपास मंडी में 13 से 14 सितंबर को नहीं होगी नीलामी

अनाज मंडी में 12 से 16 सितंबर तक नीलामी कार्य रहेगा बंद

कपास मंडी में 13 एवं 14 सितंबर को नहीं होगी कपास की नीलामी

किसान बंधु निर्धारित अवधि में कृषि उपज मंडी में विक्रय के लिए नहीं लाएं

खरगोन 10 सितंबर 2026। मंडी व्यापारी संघ, खरगोन एवं राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ द्वारा दिए गए आवेदनों तथा शासकीय अवकाशों के दृष्टिगत कृषि उपज मंडी समिति खरगोन में अनाज, दलहन एवं तिलहन की नीलामी कार्य प्रभावित रहेगा।

मंडी समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 12 सितंबर शनिवार से 16 सितंबर बुधवार 2026 तक अनाज मंडी में अनाज, दलहन एवं तिलहन की नीलामी कार्य बंद रहेगा। इस अवधि में 13 सितंबर रविवार को शासकीय अवकाश, 14 सितंबर सोमवार को गणेश चतुर्थी का शासकीय अवकाश, 15 सितंबर मंगलवार को जैन पर्युषण पर्व तथा 16 सितंबर बुधवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के सम्मेलन एवं महारैली के कारण नीलामी कार्य नहीं होगा।

इसी प्रकार कपास मंडी में 13 सितंबर रविवार एवं 14 सितंबर सोमवार को कपास की नीलामी कार्य बंद रहेगा।

मंडी समिति ने किसान बंधुओं से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए 12 से 16 सितंबर तक अनाज मंडी में तथा 13 एवं 14 सितंबर को कपास मंडी में अपनी कृषि उपज विक्रय के लिए नहीं लाएं। किसान निर्धारित अवधि के बाद ही अपनी उपज मंडी में विक्रय के लिए लेकर आएं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!