नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया –
खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट. ..
मंडलेश्वर / म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार जिले में नेशनल लोक अदालत का आमजन में जागरूकता के उद्देश्य से जिला न्यायालय परिसर मण्डलेश्व। से प्रचार वाहन को माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मण्डलेश्वर श्री अखिलेश जोशी द्वारा हंरी झण्डी देकर रवाना किया गया।माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मण्डलेश्वर श्री अखिलेश जोशी की अध्यक्षता में 12 सितम्बर, 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण हेतु दिनांक 09 सितम्बर, 2026 को न्यायिक अधिकारियों, अध्यक्ष जिला अभिभाषक संघ, जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण की बैठक ली गई।माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री अखिलेश जोशी ने कहा कि दिनांक 12 सितम्बर, 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में न्यायालयीन लंबित मामलों में राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, चेकबाउंस प्रकरण, सिविल मामले, पारिवारिक विवाद, कुटुम्ब न्यायालय के मामले, मोटर दुर्घटना दावा क्षतिपूर्ति प्रकरणों के समाधान पूर्वक निपटारे का एक बेहतर माध्यम है। लोक अदालत में सभी अभिभाषक अपना सहयोग दे, जो प्रकरण राजीनामा योग्य है, उसका निपटारा लोक अदालत के माध्यम से किया जा सकता हैं। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मण्डलेश्वर प्रीति जैन ने नेशनल लोक अदालत की सफलता हेतु राजीनामा योग्य प्रकरणों के निराकरण करने में सभी अधिवक्ताओं के सहयोग देने की बात कही गयी। उक्त कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय पंकजसिंह माहेश्वरी, जिला न्यायाधीश सुजीत कुमार सिंह, जिला न्यायाधीश रवि झारोला, जिला न्यायाधीश राजकुमार चौहान, जिला न्यायाधीश दीपक चौधरी, न्यायाधीश मोहित बड़के, सुश्री प्रीतिबाला मुणिया, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ मण्डलेश्वर विजय जोशी, जिला विधिक सहायता अधिकारी चन्द्रेश मण्डलोई, अधिवक्ता संघ के सचिव पुष्पेन्द्र गंगारेकर, अधिवक्ता पदाधिकारीगण, वर्षा शुक्ला, अधिवक्ता, अजय कुमार वर्मा ठाकुर, जितेन्द्र पटेल, सलीम खान, अजय वर्मा पाल, लीगल डिफेंस अधिवक्ता रूपेश शर्मा, निशा कौशल सुनीता हिरवे पैरालीगल वालेन्टियर जोजू एम.आर. दुर्गेश राजदीप, सोनू शाह, धीरेन्द्र खेड़े सहित अधिवक्ता गण और पक्षकार उपस्थित रहे।