विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया लोक अदालत का शैक्षणिक भ्रमण
न्यायिक प्रक्रिया एवं वैकल्पिक विवाद समाधान की बारीकियों से हुए रूबरू
जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री राजकुमार यादव ने विद्यार्थियों को दी महत्वपूर्ण जानकारी
अनिलकुमार बिलवे –
खरगोन 12 सितंबर 2026। शासकीय विधि महाविद्यालय, खरगोन के विद्यार्थियों द्वारा जिला न्यायालय परिसर स्थित खरगोन तहसील न्यायालय में आयोजित लोक अदालत का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को लोक अदालत की कार्यप्रणाली, उपयोगिता एवं महत्व की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई।
कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री राजकुमार यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए लोक अदालत के स्वरूप तथा इसके माध्यम से त्वरित एवं सुलभ न्याय की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सिविल प्रक्रिया संहिता (CPC) की धारा 89 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए वैकल्पिक विवाद समाधान (ADR) की प्रक्रिया को समझाया। उन्होंने बताया कि आपसी सहमति के माध्यम से विवादों का प्रभावी एवं स्थायी समाधान संभव है तथा इससे न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के बोझ को भी कम किया जा सकता है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिग्विजय सिंह मण्डलोई के मार्गदर्शन में आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों में न्यायिक व्यवस्था की व्यावहारिक बारीकियों को समझने के प्रति उत्साह देखा गया। महाविद्यालय के प्रोफेसर सुश्री तृप्ति जायसवाल एवं श्री चन्द्र भान त्रिवेदी ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने न्यायाधीश द्वारा दी गई जानकारी को समझा तथा लोक अदालत एवं वैकल्पिक विवाद समाधान से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
पंचायत उपनिर्वाचन को लेकर सेक्टर अधिकारीयों का प्रशिक्षण आयोजित
10 hours ago
प्रथम वर्ष के विधार्थियों के लिए तीन दिवसीय पाठ्यक्रम अवेयरनेस कार्यक्रम सम्पन्न
10 hours ago
बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, X पर पोस्ट किया ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा’
10 hours ago
कलेक्टर ने सीनियर कन्या छात्रावास पहुंचकर जानी छात्राओं की समस्याएं
10 hours ago
17सितंबर से जिले में एक साथ प्रारंभ होंगे दो अभियान स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन ओर महाव्यापी सेवा संकल्प अभियान-2026″
10 hours ago
पलेरा में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन, युवाओं में दिखा खासा उत्साह टीकमगढ़ जिले के पलेरा के वार्ड नंबर 4, बाले का मोहल्ला, भगत सिंह वार्ड स्थित शिव मंदिर के पास शिवसेना समिति के द्वारा मटकी “ फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।“11 सितंबर को कृष्ण पक्ष अमावस्या के पावन अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और युवाओं ने हिस्सा लिया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक-दूसरे के ऊपर चढ़कर ऊंचाई पर बांधी गई मटकी को फोड़ने का प्रयास किया। मटकी फोड़ने के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। वहीं पूरे कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस आयोजन को सफल बनाने में दिनेश रैकवार, जयंत रैकवार, मातादीन रायकवार पुष्पेंद्र बिस्कर्मा, शंकर श्रीवास, सतीश श्रीवास, नरेश श्रीवास, शिवम श्रीवास, मनोज कुशवाहा, सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, एकता और हमारी परंपराओं को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी मौजूदगी रही और युवाओं में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
1 day ago
पीथमपुर क्षेत्र के निजी विद्यालयों पर उठे सवाल, मानकों की अनदेखी के आरोप; जिला शिक्षा अधिकारी से जांच और कठोर कार्रवाई की मांग
1 day ago
भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ी हिंदी पुस्तकों की डिजिटल प्रदर्शनी की गई आयोजित
1 day ago
केशव विद्यापीठ में विद्यार्थियों ने सीखा मिट्टी से ईकोफ्रेंडली गणेश जी की प्रतिमा निर्माण
2 days ago
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ऊन में जनविश्वास शिविर आयोजित