ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

आपदा मित्र बनेगा संकट की घडी में मदद का भरोसेमंद हाथ सात दिवसीय प्रशिक्षण में 120 स्वयंसेवकों ने सिखी आपदा प्रबंधन एवं बचाव की तकनीकी

आपदा मित्र बनेगा संकट की घडी में मदद का भरोसेमंद हाथ सात दिवसीय प्रशिक्षण में 120 स्वयंसेवकों ने सिखी आपदा प्रबंधन एवं बचाव की तकनीकी

*आपदा मित्र बनेगा संकट की घड़ी में मदद का भरोसेमंद हाथ*

*सात दिवसीय प्रशिक्षण में 120 स्वयंसेवकों ने सीखी आपदा प्रबंधन एवं बचाव की तकनीकें*

*डिंडौरी, 09 सितंबर 2026*

आपदा के समय त्वरित राहत और बचाव कार्यों के लिए स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित आपदा मित्र योजना का सात दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण होमगार्ड के संयुक्त तत्वावधान में जिला होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र, डिंडौरी में 3 से 9 सितंबर तक प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव ने प्रशिक्षुओं से कहा कि आपदा की स्थिति में शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। प्रशिक्षित आपदा मित्र इस दौरान लोगों की मदद करने, राहत-बचाव कार्यों में सहयोग देने और प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने आपदा प्रबंधन से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए स्वयंसेवकों से भविष्य में भी समाज सेवा के लिए तत्पर रहने का आग्रह किया।
प्रशिक्षण में 120 स्वयंसेवकों, जिनमें 80 युवक एवं 40 युवतियां शामिल रहीं, उन्होंने विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से निपटने का व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। स्वयंसेवकों को भूकंप, आगजनी, बाढ़, चक्रवात, आकाशीय बिजली, सूखा, बेसिक लाइफ सपोर्ट, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, सर्पदंश, रोप रेस्क्यू, सर्च एंड रेस्क्यू सहित न्यूक्लियर, केमिकल, बायोलॉजिकल एवं रेडियोलॉजिकल आपदाओं के दौरान राहत-बचाव के आवश्यक तौर-तरीकों की जानकारी दी गई। महामारी से उत्पन्न संभावित खतरों और आधुनिक परिस्थितियों में आपदा प्रबंधन के संबंध में भी प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि सात दिवसीय प्रशिक्षण स्वयंसेवकों के लिए भविष्य में अत्यंत उपयोगी साबित होगा। प्रशिक्षण प्राप्त आपदा मित्र आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित लोगों तक तत्काल सहायता पहुंचाने में सहयोग कर सकेंगे। होमगार्ड कमांडेंट श्री नरेश साहू के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण की व्यवस्थाएं की गईं। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा सभी आपदा मित्र स्वयंसेवकों को ’’आपदा किट’’ वितरित की गई। कार्यक्रम में कंपनी कमांडर श्री शिवराज पंद्रे सहित होमगार्ड एवं एसडीआरएफ के जवान उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!