विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027 के तहत क्विज में युवाओं की सहभागिता पर जोर
युवाओं को राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व और नवाचार से जुड़ने का मिलेगा अवसर
जिला MY भारत ने अधिक से अधिक युवाओं से क्विज में भाग लेने की अपील की
अनिल बिलवे रिपोर्टर खरगोन
खरगोन 09 सितंबर 2026। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा MY भारत के तत्वावधान में विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027 के अंतर्गत युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद क्विज का आयोजन किया जा रहा है। जिले के अधिक से अधिक युवाओं को इस क्विज में शामिल करने के लिए जिला स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मिलिंद कुमार नागदेवे, जिला खेल अधिकारी सुश्री पवी दुबे, MY भारत खरगोन के जिला युवा अधिकारी श्री कुशांग चौहान, सहायक आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार जिले के युवाओं को इस पहल से जोड़ने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
राष्ट्र निर्माण से युवाओं को जोड़ना उद्देश्य
विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व, नवाचार और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है। क्विज के माध्यम से युवाओं को भारत के विकास, उपलब्धियों, गौरवशाली विरासत, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त करने तथा अपने ज्ञान को परखने का अवसर मिलेगा।
विद्यार्थियों और युवाओं से भाग लेने की अपील
जिला MY भारत, खरगोन द्वारा जिले के अधिक से अधिक युवाओं से इस क्विज में सहभागिता करने की अपील की गई है। विशेष रूप से विद्यार्थियों एवं युवा वर्ग से आग्रह किया गया है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और क्विज में भाग लेकर विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करें।
क्विज में सहभागिता MY भारत पोर्टल के माध्यम से की जा सकती है। इच्छुक युवा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना पंजीयन कर क्विज में भाग ले सकते हैं। क्विज एवं पंजीयन से संबंधित विस्तृत जानकारी MY भारत पोर्टल पर उपलब्ध है।
आपदा मित्र बनेगा संकट की घडी में मदद का भरोसेमंद हाथ सात दिवसीय प्रशिक्षण में 120 स्वयंसेवकों ने सिखी आपदा प्रबंधन एवं बचाव की तकनीकी
24 minutes ago
यातायात नियमों के उल्लंघन पर 22 वाहनों के चालान 7,900 रूपये समन शुल्क वसूला डिंडोरी,09 सितंबर 2026
24 minutes ago
मिशन बेंच मार्क के तहत सेवानिवृत शिक्षक राजेन्द्र भावसार ने विधालय को भेंट किये चार जोड़ी बेंच -डेस्क
11 hours ago
पंचायत उपनिर्वाचन 2026 सभा रैली एवं लाउडस्पीकर के लिए अनुमति अनिवार्य
11 hours ago
पंचायत उपनिर्वाचन 2026 संबंधित क्षेत्रों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू
11 hours ago
मां मुझे प्रणाम योजना के तहत युवाओं को मिलेगी सीमाओं की अनुभव यात्रा
11 hours ago
कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई, कलेक्टर ने सुनी 82 आवेदकों की समस्याएं
1 day ago
क्रषि उपज मंडी खरगोन में नवीन कपास सीजन का शुभारंभ
1 day ago
क्रषि उपज मंडी खरगोन में नवीन कपास सीजन का शुभारंभ
2 days ago
सीधी जिले के चुरहट तहसील में पद के दुरुपयोग और कथित वसूली के आरोप, की वरिष्ठ अधिकारी उच्चस्तरीय जांच कर की दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का पहल करेंगे क्या?