झारखंड

विश्वकर्मा मंदिर में चैय विश्वकर्मा समाज की बैठक

सादगी से मनेगी विश्वकर्मा पूजा, पूर्व मंत्री स्व. सुदिव्य को दी जाएगी श्रद्धांजलि

चौपारण: चैय विश्वकर्मा समाज समिति, आरपगार पांडेबारा की रविवार को बाबा विश्वकर्मा मंदिर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डोमन राणा ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष विश्वकर्मा पूजा पूर्ण रूप से सादगी के साथ मनाई जाएगी। इस दौरान झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री स्व. सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। समिति ने तय किया कि पूजा संपन्न होने के उपरांत स्व. सोनू के चित्र पर माल्यार्पण कर सार्वजनिक शोक सभा व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान हरिकीर्तन का आयोजन किया गया है। पूजा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। सांसद मनीष जायसवाल, विधायक मनोज यादव, बरही एसडीओ, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियो को आमंत्रित किया गया है। बैठक में चैय विश्वकर्मा समाज के सचिव डोमन राणा, राणा, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, युगल राणा, बिरेन्द्र राणा, बिरेन्द्र कुमार राणा, प्रभु राणा, केदार राणा, जगरनाथ राणा, अवध राणा, बालेश्वर राणा, किशोर कुमार राणा, शंकर राणा, मुकेश राणा, संजय राणा, मनोज राणा, पिन्टू राणा सहित अन्य।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!