
विद्या भारती 37वीं अखिल भारतीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता,
पश्चिम उत्तरप्रदेश, बिहार और पश्चिम क्षेत्र का रहा दबदबा।
प्रतियोगिता का आज समापन मैडल एवं प्रमाण पत्र किए जाएंगे वितरित।
खंडवा। सरस्वती विद्या मंदिर कल्याणगंज विद्यालय में चल रही विद्या भारती 37वीं अखिल भारतीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शानदार मुकाबला चल रहा है पूरे देश भर के 400 से भी अधिक भैया एवं बहनों ने अपनी खेल कला का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, एवं शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल प्राप्त कर रहे हैं। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतर्गत चतुर्थ दिवस में विद्या भारती मालवा प्रांत अध्यक्ष प्रकाश धनगर एवं प्रांत प्रमुख पंकज पंवार अतिथि के रूप में शामिल हुए एवं खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की प्रभावी पाठशाला है। खेल के मैदान में साहस, शारीरिक बल, स्फूर्ति, अनुशासन, टीम भावना तथा त्वरित निर्णय लेने की क्षमता जैसे अनेक जीवनोपयोगी गुणों का विकास होता है। प्रतियोगिता के चौथे दिन 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के 100 से अधिक मैच हुए जिसमें अनेक पदकों का निर्णय हुआ और इसमें पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम क्षेत्र का वर्चस्व रहा।यह जानकारी देते हुए मालवा प्रांत खेल प्रमुख सत्यनारायण लववंशी ने बताया की रविवार को प्रतियोगिता का समापन एवं पदक तथा प्रमाणपत्र वितरण का कार्यक्रम होगा। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में मोहन काशिव, रामचंद्र मौर्य, देवेंद्र यादव, डीपीसी सोलंकी जी, मनीषा पाटिल, निहारिका बंसल, अनिता चौहान, सुनील जैन, नंदकिशोर सोनी, माणिक राव आव्हाड़ के साथ ही मुकेश पाटिल, भूपेन्द्र सिंह चौहान, रविंद्र बंसल, ओमप्रकाश दशोरे, तेजकरण चौहान, रविन्द्र चांडक सहित आयोजन समिति के सभी सदस्य भी उपस्थित रहे ।













