ताज़ा ख़बरें

➖ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने ईमेल भेज स्थाई समाधान की मांग को लेकर वेस्टर्न रेलवे जीएम और डीआरएम रतलाम को पत्र मेल किया

खास खबर

➖ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने ईमेल भेज स्थाई समाधान की मांग को लेकर वेस्टर्न रेलवे जीएम और डीआरएम रतलाम को पत्र मेल किया

➖लाल चौकी रेलवे फाटक बंद होने पर लोग हो रहे परेशान।

चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष सुनील बंसल और संतोष गुप्ता ने मंडल रेल प्रबंधक
पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल
से खंडवा स्थित लाल चौकी रेलवे फाटक बार-बार बंद होने से शहरवासियों को हो रही अत्यधिक परेशानी के स्थायी समाधान की मांग की है।चेंबर ऑफ कॉमर्स ने निवेदन किया है कि खंडवा शहर के अति व्यस्ततम क्षेत्र लाल चौकी से खंडवा–सनावद रेलमार्ग गुजरता है, जो कि रतलाम मंडल के अंतर्गत आता है। इस मार्ग से दिनभर अनेक मालगाड़ियां एवं मेमू ट्रेनों का आवागमन निरंतर बना रहता है, जिसके कारण रेलवे फाटक को बार-बार बंद करना पड़ता है।
फाटक बंद होने की स्थिति में लंबे समय तक जाम लग जाता है। प्रायः 45 मिनट से 1 घंटे तक फाटक बंद रहने के कारण लगभग 1 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग जाती है। इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थी, एंबुलेंस, बसें एवं आसपास की 30-35 कॉलोनियों के रहवासी एवं ग्रामीणजन आवागमन करते हैं, जिससे उन्हें अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
उक्त समस्या के कारण आमजन में भारी असंतोष व्याप्त है।
चेंबर ऑफ कॉमर्स संरक्षक गुरमीतसिंह उबेजा,अध्यक्ष सुनील बंसल,सचिव संतोष गुप्ता,कोषाध्यक्ष गोवर्धन गोलानी,रेल सलाहकार समिति सदस्य मनोज सोनी,प्रवक्ता कमल नागपाल और समाजसेवी सुनील जैन आदि ने निवेदन किया है कि इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु शीघ्र आवश्यक कार्यवाही की जाए। इसके अंतर्गत संबंधित जनप्रतिनिधियों,व्यापारिक संगठनों एवं सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठक आयोजित कर रेलमार्ग के वैकल्पिक परिवर्तन अथवा रेलवे ओवरब्रिज (आर ओ बी) निर्माण जैसे ठोस निर्णय लेकर स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
अन्यथा, समस्या का समाधान नहीं होने की स्थिति में चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं शहरवासी बड़े आंदोलन एवं शहर बंद करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी।
अतः अनुरोध है कि जनहित में इस गंभीर समस्या का शीघ्र निराकरण करने का कष्ट करे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!