
*यातायात नियमों के उल्लंघन पर 22 वाहनों के चालान, 7,900 रुपये समन शुल्क वसूला*
*डिंडौरी, 09 सितंबर 2026*
जिला परिवहन अधिकारी डिंडौरी श्री विमलेश गुप्ता एवं थाना प्रभारी यातायात डिंडौरी श्री सुभाष उइके के नेतृत्व में बुधवार को संयुक्त रूप से सघन वाहन जांच एवं चालानी कार्यवाही की गई। कार्रवाई के दौरान बसों की जांच करते हुए यातायात नियमों के उल्लंघन पर 04 चालान जारी कर 2,000 रुपये समन शुल्क वसूला गया।
इसी प्रकार अन्य वाहनों की जांच के दौरान बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, बिना हेलमेट एवं बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने सहित अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर 18 चालान जारी कर 5,900 रुपये समन शुल्क वसूला गया। इस प्रकार कुल 22 चालानों के माध्यम से 7,900 रुपये समन शुल्क वसूला गया।
कार्यवाही के दौरान परिवहन कार्यालय से श्री पंकज डेहरिया एवं श्री शंकर चारिया तथा यातायात पुलिस से सउनि श्री राम रूप विश्वकर्मा, आरक्षक राजन, विष्णु एवं अनिल उपस्थित रहे। अधिकारियों ने वाहन चालकों को सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखने, सीट बेल्ट एवं हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा नाबालिगों को वाहन न देने सहित यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई।











