झारखंड

विधायक की पहल पर मिली थी 35 करोड़ की मंजूरी, टेंडर में फंसा पेच

चौपारण-चतरा मार्ग पर गड्ढे भरने को चंदा जुटा रहे ग्रामीण

 

मरम्मत के लिए विधायक ने सौंपा मांग पत्र, निविदा प्रक्रिया पूर्ण करने की मांग

चौपारण – चतरा मुख्य मार्ग स्थित ग्राम दादपुर और झापा के समीप सड़क पर बने जानलेवा गड्ढों को लेकर बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने पथ निर्माण विभाग, चतरा के अधीक्षण अभियंता को मांग पत्र सौंपा है। विधायक ने बताया कि इस पथ के निर्माण एवं मरम्मत हेतु विभाग द्वारा निविदा निकाली जा चुकी है, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण अभी तक संविदा नहीं खुल सका है। विधायक ने राज्य सरकार से मांग की है कि टेंडर प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण कर मरम्मत कार्य शुरू कराया जाए।

 

ग्रामीण युवकों ने चंदा जुटाकर शुरू की गड्ढा भराई

 

विभागीय उपेक्षा से परेशान होकर दादपुर एवं आसपास के ग्रामीण युवकों ने चंदा जमा कर खुद ही गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया है। इससे पहले स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा भी अस्थायी भराई की गई थी, जो नाकाफी साबित हुई। विधायक ने युवकों के प्रयास की सराहना करते हुए विभाग से स्थायी निर्माण की मांग की है।

 

 

बॉक्स

35 करोड़ की लागत से स्वीकृत है सड़क मरम्मत कार्य

 

बरही विधायक मनोज कुमार यादव की पहल पर राज्य सरकार द्वारा चौपारण से चतरा तक करीब 35 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से सड़क मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य की स्वीकृति पूर्व में ही मिल चुकी है। हालांकि, विभागीय स्तर पर टेंडर प्रक्रिया में हो रहे अत्यधिक विलंब के कारण अब तक संविदा नहीं खुल सकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी न होने से स्वीकृत राशि होने के बावजूद धरातल पर काम अटका पड़ा है, जिसका खामियाजा रोजाना हजारों राहगीरों और ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!