
*श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर एमजीएसवाय गौशाला में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित*
*बायोगैस, सोलर पैनल और रैंप निर्माण सहित विकास कार्यों पर भी हुई चर्चा*
*डिंडौरी, 04 सितंबर 2026*
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार एवं उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग के मार्गदर्शन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर एमजीएसवाय गौशाला ग्राम पंचायत रूसा, विकासखंड डिंडौरी में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में गौशाला में मौजूद समस्त गोवंश का स्वास्थय परीक्षण करते हुए टीकाकरण एवं ट्रीटमेंट की कार्यवाही की गई। साथ ही सभी गौवंश का पशु चिकित्सा विभाग के अमले द्वारा स्वास्थय परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया।
शिविर के दौरान गौशाला में वीबी-ग्राम के अंतर्गत ग्राम पंचायत के प्रस्ताव में लिए जाने वाले कार्यों जैसे बायोगैस निर्माण, सोलर पैनल से प्रकाश व्यवस्था, रैंप निर्माण सहित गौशाला के पशु परिसर में नाले में बोरी बंधान एवं चारागाह विकास अंतर्गत भूमि समतलीकरण से संबंधित कार्यों पर चर्चा की गई। गौशाला में उपस्थित उपसरपंच श्री इन्द्रभान सहित संबंधित अधिकारियों एवं संबंधित स्टाफ का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. भरमुंदे, नोडल अधिकारी डॉ. अभिनव शुक्ला सहित विभागीय अमला उपस्थित रहा।










