ताज़ा ख़बरें

त्योहारों से पहले पुलिस ने बढ़ाई मैदानी सक्रियता, रामनगर-चीराखदान क्षेत्र का किया भ्रमण

खास खबर

त्योहारों से पहले पुलिस ने बढ़ाई मैदानी सक्रियता, रामनगर-चीराखदान क्षेत्र का किया भ्रमण

खंडवा आगामी त्योहारों को देखते हुए शहरी क्षेत्रों में पुलिस की मैदानी उपस्थिति बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस टीम ने चौकी रामनगर एवं चीराखदान क्षेत्र का भ्रमण किया।

पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने चीराखदान क्षेत्र का भ्रमण कर क्षेत्र की संवेदनशीलता और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

भ्रमण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारणेकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री गजेंद्र सिंह कंवर, रक्षित निरीक्षक श्री शिवमंगल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र की स्थिति का निरीक्षण करते हुए त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा की। पुलिस की इस सक्रियता का उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!